{"_id":"670ac259d84a15152e04c03c","slug":"construction-of-nuhianwali-odhaan-road-in-progress-chief-minister-manohar-lal-khattar-had-laid-the-foundation-stone-one-and-a-half-years-ago-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-127047-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: अधर में नुहियांवाली-ओढां सड़क का निर्माण, डेढ़ वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया था शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: अधर में नुहियांवाली-ओढां सड़क का निर्माण, डेढ़ वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया था शिलान्यास
Sun, 13 Oct 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
राजू
ओढां। गांव नुहियांवाली से ओढां जाने वाली सड़क का शिलान्यास हुए एक वर्ष 5 माह का समय गुजर गया, लेकिन अभी तक इस निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। कार्य अधर में छोड़े जाने के कारण आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
यह सड़क हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से बनाई जानी है। इसका शिलान्यास तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 14 मई 2023 को किया था। करीब सवा 4 किलोमीटर लंबी इस सड़क को चौड़ा एवं सुदृढ़ किया जाना था। इसके बाद नुहियांवाली में कैंचियों से लेकर कई किलोमीटर तक पत्थर डालकर छोड़ दिए गए, जोकि अब तक वैसे ही पड़े हैं।
यह पत्थर उखड़ कर वाहन चालकों के लिए आफत का सबब बन रहे हैं। सड़क को चौड़ा करने के लिए कुछ जगहों पर कोनों को उखाड़ कर छोड़ दिया गया, जिससे साइड देते समय दुर्घटना भी हो सकती है।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले- इससे अच्छा तो कार्य शुरू ही न करते
नुहियांवाली के ग्रामीण त्रिलोकचंद ज्याणी, देवीलाल सुथार, राजपाल ज्याणी, संदीप कुमार, रामकुमार व निहाल सिंह आदि ने बताया कि सड़क पर पत्थर डालकर छोड़ दिए गए। इसकी वजह से आने-जाने वाले लोगों के लिए काफी परेशानी हो रही है। इनमें खासकर बैलगाड़ियां शामिल हैं। लोगों का कहना है कि इससे अच्छा तो कार्य शुरू ही न करते। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किए करीब डेढ़ वर्ष का समय बीत गया, लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। लोगों ने विभाग से मांग की कहा कि इस कार्य को शुरू कर पूर्ण किया जाए, ताकि परेशानी न हो। संवाद