फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Construction contrary to the map is not tolerated, notice issued to 10 buildings, preparation for sealing

Sirsa News: नक्शे के विपरीत निर्माण बर्दाश्त नहीं, 10 भवनों को नोटिस, सीलिंग की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Construction contrary to the map is not tolerated, notice issued to 10 buildings, preparation for sealing
सिरसा। दिवाली के बाद नगर परिषद प्रशासन ने शहर में अवैध भवनों पर कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को दस भवन मालिकों को नोटिस जारी कर फाइनल कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नक्शे के विपरीत या बिना अनुमति के किए गए निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमानुसार अवैध भवनों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

दिवाली से पहले नगर परिषद ने सात भवनों को सील किया था, जिससे शहर में हड़कंप मचा था। अब प्रशासन ने नए और निर्माणाधीन भवनों की सूची तैयार कर दी है। इस सूची में 50 से अधिक भवन शामिल हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद जिला नगर आयुक्त विरेंद्र सेहरावत ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि किसी भी अवैध निर्माण पर ढिलाई न बरती जाए। शहर में मुख्यत: मुख्य बाजार, डबवाली रोड, बरनाला रोड, हिसार रोड, बेगू रोड पर अवैध निर्माण अधिक हो रहा है।
विज्ञापन

---------
रिहायशी एरिया पर भी नजर
अधिकारियों के अनुसार रिहायशी क्षेत्रों में चल रहे निर्माण पर भी कड़ी निगरानी है। यदि कोई व्यक्ति रिहायशी नक्शा पास करवाने के बाद कॉमर्शियल निर्माण करता है या बिना नक्शा पास किए निर्माण करता है, तो उस पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा पूर्व में पास किए गए नक्शों की भी जांच की जा रही है। जिन एरिया में निर्माण नहीं हो सकता वहां भवन बनाए गए हैं, उनकी सूची बनाई जा रही है। पिछले एक साल में बने बड़े कॉमर्शियल भवनों के नक्शों की भी जांच की जा रही है और कमी पाए जाने पर नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
अवैध निर्माण की प्रमुख श्रेणियां
बेसमेंट का निर्माण
छज्जों पर अवैध निर्माण
नक्शे के अनुसार जगह न छोड़कर निर्माण
---------
अवैध निर्माण को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। लोगों से अपील है कि नक्शे के अनुरूप ही निर्माण करें। बिना नक्शा पास किए कोई निर्माण न करें। नोटिस देने की प्रक्रिया जारी है और गलत पाए गए भवनों को सील किया जाएगा। - प्रवेश कौशिक, एमई, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed