{"_id":"649b2531a88a4a35c7028095","slug":"consensus-was-formed-on-63-punch-posts-only-one-nomination-came-sirsa-news-c-128-1-shsr1023-1876-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 63 पंच पदों पर बनी सर्वसम्मति, आए थे मात्र एक-एक नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 63 पंच पदों पर बनी सर्वसम्मति, आए थे मात्र एक-एक नामांकन
Tue, 27 Jun 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 27 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। 89 ग्राम पंचायतों के 113 पदों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर आए नामांकन पत्रों की मंगलवार को स्क्रूटनी हुई। इसमें छह खंडों में पंच पद के लिए एक-एक आवेदन आने के कारण 63 पदों पर सर्वसम्मति बन गई है। इन वार्डों में पंच पद के लिए चुनाव नहीं होगा। पांच खंडों में पंच पदों के लिए फिर से नामांकन नहीं भरा गया है। दो के नामांकन रद्द हो गए हैं। अब 48 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और बुधवार को तीन बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
मंगलवार को हुई स्क्रूटनी के बाद बडागुढ़ा में छह, डबवाली में 13, ऐलनाबाद में सात, ओढ़ां में चार, रानियां में 11 व सिरसा में 12 पंच व नाथूसरी चोपटा में 10 पदों पर मात्र की एक नामांकन आया है। इस कारण यहां पर सभी पंच पदों पर सर्वसम्मति बन गई है। वहीं खंड बडागुढ़ा, ऐलनाबाद, ओढ़ा, रानियां व सिरसा में एक-एक पंच पद के लिए नामांकन नहीं आया है। बडागुढ़ा व ऐलनाबाद के एक-एक पंच का नामांकन रद्द हो गया। चुनाव मैदान में 48 प्रत्याशी हैं।