फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congressmen protest semi-naked in rain against unbridled price rise

बेलगाम महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों ने बारिश में अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen protest semi-naked in rain against unbridled price rise
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस बस में चढ़ते समय नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। बेलगाम महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थों पर लगाई गई जीएसटी के विरोध में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में जमकर हंगामा किया। बारिश में कांग्रेसियों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पुलिस के साथ धक्कामुक्की करते हुए लघु सचिवालय के मुख्य गेट को तोड़ने की कोशिश की। करीब 70 प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारियां दीं। बाद में पुलिस लाइन से उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन

देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और खाद्य पदार्थ पर जीएसटी सहित सीबीआई व ईडी के दुरुपयोग के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री सुभाष गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर पंडाल लगाकर धरना दिया। धरना देने के डेढ़ घंटे बाद अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और धरनारत कांग्रेस कार्यकर्ता भागकर शेड के नीचे खड़े हो गए। बारिश बंद न होती दिखाई दी तो कांग्रेस कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए, लेकिन यहां तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस बीत प्रदर्शनकारी लघु सचिवालय के गेट पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके पश्चात सिविल लाइन थाना प्रभारी अमित बैनीवाल की मौजूदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।
विज्ञापन

जनविरोधी साबित हो रही भाजपा सरकार : शीशपाल केहरवाला
कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला व वरिष्ठ नेता डॉ. केवी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से जनविरोधी साबित हुई है। क्योंकि सरकार की तरफ से बड़े बड़े दावे किए गए थे कि महंगाई पर रोक लगेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है और युवा बेरोजगार होने के चलते अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं। खाद्य पदार्थ पर सरकार ने जीएसटी लगाकर लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। इस मौके पर पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी व डॉक्टर सुशील इंदौरा, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा, नवीन केडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह खोसा, महिला अध्यक्ष उर्मिला भारद्वाज, ऐलनाबाद नगर पालिका चेयरमैन राम सिंह सोलंकी, डॉ. सुभाष जोधपुरिया, कैप्टन अमरदीप सिंह, पूर्व पार्षद प्रेम शर्मा उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर गेट तोड़ने का किया प्रयास
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने लघु सचिवालय के अंदर जाने का प्रयास किया । ऐसे में यहां पर भारी संख्या में पुलिस बल पहले से ही तैनात कर दिया गया । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय के अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया और मुख्य गेट को बंद कर दिया। जिसके पश्चात पुलिसकर्मियों और कांग्रेसियों में धक्कामुक्की शुरू हो गई ।

पुलिस लाइन में ले जाकर छोड़े प्रदर्शनकारी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन करने के बाद पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को पुलिस की बस में सवार कर लिया और पुलिस लाइन में पहुंचा दिया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जगदीश की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया । हालांकि इस दौरान करीब 70 प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी दी थी।

बारिश के दौरान गिरफ्तारी के बाद पुलिस बस में चढ़ते कांग्रेस कार्यकर्ता।

बारिश के दौरान गिरफ्तारी के बाद पुलिस बस में चढ़ते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : Sirsa

प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : Sirsa

लघु सचिवालय के गेट पर अर्धनंग्न होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।

लघु सचिवालय के गेट पर अर्धनंग्न होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : Sirsa

लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे कांग्रेसी।

लघु सचिवालय के समक्ष धरने पर बैठे कांग्रेसी।- फोटो : Sirsa

प्रदर्शन के दौरान अचानक बारिश आने के बाद बचाव को लेकर सिर पर तख्ती रखे हुए पूर्व विधायक चरणजीत सि?

प्रदर्शन के दौरान अचानक बारिश आने के बाद बचाव को लेकर सिर पर तख्ती रखे हुए पूर्व विधायक चरणजीत सि?- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed