फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congressmen expressed anger by planting paddy saplings in the waterlogging on the main road of the city

Sirsa News: कांग्रेसियों ने शहर की मुख्य सड़क पर हुए जलभराव में धान की पौध लगाकर जताया रोष

Sat, 08 Jul 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Congressmen expressed anger by planting paddy saplings in the waterlogging on the main road of the city
रानियां में सड़क पर जलभराव में धान की पौध लगा विरोध जताते विनीत कंबोज व अन्य कांग्रेसी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। शहर के पीएनबी रोड, डेरा सच्चा सौदा रोड, बालासर रोड, सुलतानपुरिया रोड व सीएचसी के पास जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, कांग्रेसियों ने सड़क पर जमा हुए पानी में धान की पौध लगाकर रोष जताया।

अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव विनीत कंबोज ने कहा कि सड़क पर इतना जलभराव हो गया है कि इसमें धान उगाया जा सकता है। रानियां शहर के हालात बदतर हो चुके हैं। भाजपा के राज में पूरे प्रदेश का बेड़ा गर्क हो गया है। उन्होंने कहा कि मामूली सी बरसात में शहर में चारों तरफ पानी जमा हो गया है। शहर के किसी भी वार्ड में बारिश के पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। शहर की सीमा में सिरसा-रानियां की मुख्य सड़क पर जगह-जगह पानी जमा है। कोई भी प्रशासनिक अधिकारी इसकी सुध नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम से पहले पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए थे, लेकिन नहीं किए गए। शहर में सीवरेज ओवरफ्लो होकर बहते रहते हैं। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर सुखदेव कक्का, पूर्व पार्षद अमरीक सिंह चीमा, रजिंद्र सिंह रंधावा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed