फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   congressmen demonstrated

कांग्रेसियों ने शहर में निकाली प्रधानमंत्री के पुतले की शव यात्रा

Mon, 21 Sep 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
congressmen demonstrated
congressmen demonstrated - फोटो : Sirsa
जिला कांग्रेस कमेटी ने शहर सिरसा की अनाज मंडी में किसान बचाओ मंडी बचाओ प्रदर्शन किया गया। इसके बाद शहर के विभिन्न बाजारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले की शव यात्रा निकाली गई और टाउन पार्क के सामने लालबत्ती चौक पर पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कोऑर्डिनेटर सुभाष जोधपुरिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने कृषि बिल पास कर किसानों का डेथ वारंट पास किया है। एक तरफ सरकार जहां किसान हितैषी होने का दावा कर रही थी, वहीं रविवार को राज्यसभा में धक्काशाही से कृषि बिल पास कर किसानों के विश्वास की हत्या की है। ऐसी सरकार को किसान कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने कहा कि किसानों की इस विपदा में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और अब भी अगर सरकार बिल में संशोधन नहीं करती है और एमएसपी पर खरीद का कानून लागू नहीं करती है, तो किसान, व्यापारी, आढ़ती, मजदूर व कांग्रेस मिलकर भाजपा की सरकार गिराने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने कहा कि किसानों द्वारा जो भी फैसले एवं आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी, उसमें कांग्रेस खुले तौर पर समर्थन देगी। केडिया ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में किसान रीढ़ की हड्डी है। किसान आत्महत्या कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की बजाए ओर हथंकड़े अपना रही है। इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा, कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला व अमित सिहाग, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश केहरवाला, विनीत कंबोज, नवीन केडिया, आनंद बियानी, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोडी व सुशील इंदौरा विशेष रूप से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed