फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   congress will protest on 23 against electric cut

Sirsa News: बिजली कटौती के विरोध में 23 को एसई कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस

Sat, 18 Jul 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 18 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
congress will protest on 23 against electric cut
बरनाला रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी 23 जुलाई को बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव करेगी। यह जानकारी कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला, ऐलनाबाद विधायक चौधरी भरत सिंह बेनीवाल, सिरसा विधायक गोकुल सेतिया और डबवाली के पूर्व विधायक अमित सिहाग ने संयुक्त बयान में दी।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 23 जुलाई को सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता बरनाला रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय की ओर कूच करेंगे। इसके बाद कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन कर बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग उठाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से आमजन परेशान है। अनियमित आपूर्ति से घरेलू कार्य, उद्योग-धंधे और विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बुजुर्गों और महिलाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली संकट के आरोप
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बिजली निगम बिना पूर्व सूचना के कट लगा रहा है। कटौती का कोई निश्चित शेड्यूल नहीं है। इससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बिजली संकट का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है जिससे लोगों को टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के बेहतर आपूर्ति के दावे जमीनी स्थिति के विपरीत हैं। कांग्रेस नेताओं ने आमजन से प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed