फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress leaders do not want to contest Lok Sabha elections, BJP will win all seats: MP

कांग्रेस नेता नहीं लड़ना चाहते लोकसभा चुनाव, सभी सीटें जीतेगी भाजपा : सांसद

Wed, 31 Jan 2024 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 31 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders do not want to contest Lok Sabha elections, BJP will win all seats: MP
सिरसा में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन के दौरान हवन करते भाजपा नेता। स्रोत : स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को 10 लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा जनता पार्टी ने अपने चुनावी कार्यालयों का शुभारंभ किया है। सिविल अस्पताल रोड पर स्थित एफ ब्लॉक में सिरसा लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि लोकसभा की सभी 10 सीटें रिकॉर्ड के साथ भाजपा जीतेगी और लगातार तीसरी बार केंद्र व राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि आप सब सिरसा लोकसभा के कार्यकर्ता ही मेरी ताकत हैं। आप सब हैं तो मैं हूं। दुग्गल ने कहा कांग्रेस पार्टी के जितने भी नेता है, सभी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं कोई लोकसभा कोई नहीं लड़ना चाहता है। इसका मतलब लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

भाजपा नेता आदित्य चौटाला ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है और आज से ही भाजपा का कार्यकर्ता अपनी ड्यूटी की लिए तैयार हैं।कार्यालय उद्घाटन से पूर्व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन पदम जैन के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग व फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष सरदार बलदेव ग्रोहा ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर भाजपा नेता गोबिंद कांडा, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, अमन चोपड़ा, बलकौर सिंह, गुरदेव राही, मनीष सिंगला, रेणु शर्मा, मक्खन लाल सिंगला, शीशपाल कंबोज, भूपेश मेहता, रोहताश जांगड़ा, चेयरमैन रविंद्र बलियाला, राखी मक्कड़, जसवीर चहल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed