फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress demonstrated against rising inflation

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Congress demonstrated against rising inflation
शहर के गोल डिग्गी चौक पर मोटरसाइकिल व सिलिंडर लेकर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। शहर के शहीद कृष्ण चौक (गोल डिग्गी चौक) पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर किया। इससे पहले युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा ने कैथल में बतौर जिला प्रभारी जिला युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक ली। इस बैठक में कैथल के सह-प्रभारी नवदीप हुड्डा एवं जिला प्रधान सतीश चहल सहित जिला युवा संगठन के कार्यकर्ताओं भाग लिया। इस अवसर पर युवा कार्यकर्ताओं ने देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर भाजपा सरकार को कोसा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते इस दौरान मोहित शर्मा ने कहा कि देशभर में चुनावों के बाद बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ने का काम किया है। पहले ही आमजन बढ़ती मंहगाई से परेशान है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर जनता की जेब पर पड़ेगा। मालभाड़ा बढ़ेगा जिससे तमाम जरूरी वस्तुओं के दामों में और आग लगेगी। अब भाजपाइयों के मुंह से एक शब्द तक नहीं निकल रहा। मोहित शर्मा ने कहा कि भाजपा राज में हर तरफ अव्यवस्था व निराशा का माहौल है। कोई भी इस शासन से खुश नहीं है। सिरसा में भी पेट्रो पदार्थों के बढ़ते दामों के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी मनोज टाक ने किया। इस मौके पर पंकज शर्मा, कपिल सरावगी, कमल कांटीवाल, हर्ष मित्तल, सुधीर भाट, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed