{"_id":"62b3595fa539a8711575d673","slug":"congress-backed-ram-singh-solanki-became-the-chairman-bjp-s-cleared-sirsa-news-hsr634901358","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस समर्थित राम सिंह सोलंकी बने चेयरमैन, भाजपा का सुपड़ा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस समर्थित राम सिंह सोलंकी बने चेयरमैन, भाजपा का सुपड़ा साफ
विज्ञापन
ऐलनाबाद नगर पालिका चेयरमैन पद का चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी रामसिंह सोलंकी जुलूस के दौरान लोग?
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐलनाबाद। नगर पालिका के चुनाव में स्थिति साफ हो गई है। यहां कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राम सिंह सोलंकी ने चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा किया। नपा चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन का सुपड़ा साफ हो गया, तो वहीं इनेलो विधायक भी अपने उम्मीदवार को जीत नहीं दिला पाए।
नगरपालिका ऐलनाबाद के नगर निकाय चुनाव की मतगणना खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी भवन में की गई। कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार राम सिंह सोलंकी को चेयरमैन चुनाव में विजय घोषित किया गया। रामसिंह सोलंकी 7471 वोट के साथ पहले, 7124 वोट के साथ भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार दूसरे तथा 2066 वोट के साथ इनेलो उम्मीदवार विजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। रिटर्निंग अधिकारी सुशील कुमार ने मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न करवाई।
वार्ड अनुसार ये बने पार्षद
नगर पालिका ऐलनाबाद में वार्ड नंबर 01 से गगनदीप, वार्ड नंबर 02 से कविता, वार्ड नंबर 03 से सुभाष चंद, वार्ड नंबर 04 से नीरज सुथार, वार्ड नंबर 05 से संदीप, वार्ड नंबर 06 से राजवंत सिंह, वार्ड नंबर 07 से सत्या नारायण, वार्ड नंबर 08 से रजनी, वार्ड नंबर 09 से हेमलता, वार्ड नंबर 10 से पवन कुमार जाजु, वार्ड नंबर 11 से इंदू कामरा, वार्ड नंबर 12 से पूर्णिमा देवी, वार्ड नंबर 13 से वेद प्रकाश, वार्ड नंबर 14 से कृष्ण कुमार, वार्ड नंबर 15 से पिंकी रानी, वार्ड नंबर 16 से चंद मोहन, वार्ड नंबर 17 से राजवंत कौर ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
गोबिंद कांडा ने जताया मतदाताओं का आभार
वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा, जजपा और हलोपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने वाले मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। विजेता पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। हार ही अगली जीत का मार्ग प्रशस्त करती है। मतदाताओं ने जो भी जनादेश दिया है हम उसका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि वे उन सभी मतदाताओं का हृदय से शुक्रगुजार हैं जिन्होंने न केवल भाजपा, जजपा और हलोपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया बल्कि गठबंधन सरकार की नीतियों पर भरोसा करते हुए वोट दिया और भाजपा पर भरोसा जताया है।