फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Conflict between thieves and robbers in Kurukshetra: Abhay Chautala

कुरुक्षेत्र में कमेरे और लुटेरे के बीच संघर्ष : अभय चौटाला

Mon, 01 Apr 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Apr 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Conflict between thieves and robbers in Kurukshetra: Abhay Chautala
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव व विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कमेरे और लुटेरा वर्ग के बीच लड़ाई है। कुरुक्षेत्र की जनता ने उन्हें विजयी बनाने का पूरा मन बना लिया है। वे रविवार को मल्लेकां स्थित अनाजमंडी में ऐलनाबाद हलके के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भाजपा सरकार 40 हजार करोड़ के कोयला घोटाले के आरोपी को जेल भेजने की बातें कहती थी। आज उसी पार्टी ने उन आरोपियों को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने संसदीय चुनावों में सभी प्रत्याशी उधार में लिए हैं। अभय ने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा का गठबंधन नहीं बल्कि ठगबंधन था। जिसने दोनों हाथों से हरियाणा की जनता को खूब लूटा। उन्होंने सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर बारे कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने से पूर्व कई राजनीतिक दल बदले हैं और जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि इनेलो संसदीय चुनाव जीती तो उसके बाद हरियाणा विधानसभा के चुनाव अवश्य जीतेगी। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान विधायक अभय सिंह चौटाला ने उनकी मांगों के समर्थन में अपना त्यागपत्र दिया था। ऐलनाबाद वासियों ने अपने विधायक का मान सम्मान बनाए रखा और उपचुनाव में भी अभय को ही विजयी बनाया। इस अवसर पर इनेलो के जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मवीर नैन, शहरी जिलाध्यक्ष गंगाराम बजाज, अभय सिंह खोड, मोहनलाल झोरड़, विनोद गोदारा, राजेंद्र झोरड़, विनोद बेनीवाल, जयसिंह गोरा, छोटू सहारण, प्रवक्ता महावीर शर्मा, सरपंच विनोद बांगड़वा व दिनेश बेनीवाल सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed