फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Confectionery shop fire

कंफेक्शनरी की दुकान में लगी आग, सामान राख्ा

Tue, 05 Jan 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Confectionery shop fire

स्थानीय भगत सिंह पार्क के निकट स्थित सेवक कंफेक्शनरी में सोमवार रात को अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी मंगलवार सुबह पांच बजे तब हुई जब पड़ोसी ने दुकान से धुआं निकलता देखा।

विज्ञापन


उसने दुकान मालिक को सूचना दी। बाद में दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग से दुकान में रखे सभी उपकरण और फर्नीचर राख हो गए। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

व्यापार संघ और कांग्रेस नेताओं ने पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

कंफेक्शनरी संचालक सतीश चुघ के बड़े भाई हरीश चुघ ने बताया कि सोमवार रात को वे करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।

उन्हें घटना का पता मंगलवार सुबह चला है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान से लपटे निकल रही थीं। हरीश के अनुसार घटना रात करीब एक बजे की है।

शार्ट सर्किट आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। सूचना पर दमकल विभाग चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के 20-25 जवान भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दमकल कर्मियों और ग्रीन एस जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

ग्रीन एस के जवानों में कस्तूर इंसां, संदीप इंसां, सन्नी इंसां, राजेश कुमार, मोहित इंसां, महाराजा इंसां, हरीश कुमार, हरपाल इंसां, रजत इंसां, कमल इंसां, सोनू इंसां, विनोद कुमार, सुंदर इंसां आदि शामिल थे।


हरीश कुमार ने बताया कि आग से  दुकान का पूरा सामान आठ फ्रिज,  माइक्रोवेब ओवन, तीन कूलर, पंखे, फर्नीचर और अन्य सामान जल गए हैं।

उधर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता होशियारी लाल शर्मा ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित मुआवजा देने की मांग की है। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में व्यापार मंडल पीड़ित के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed