{"_id":"69add0c5351333b0ab070922","slug":"confectionar-suicide-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154312-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: हलवाई ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: हलवाई ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
Mon, 09 Mar 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबवाली। गांव अबूबशहर निवासी एक व्यक्ति ने लोहगढ़ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे शनिवार देर शाम कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान सतपाल पुत्र सोहन लाल, निवासी अबूबशहर के रूप में हुई है। वह पेशे से हलवाई था।
जीआरपी पुलिस डबवाली के एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि शनिवार देर शाम को डबवाली से अनूपगढ़ की ओर जा रही सवारी गाड़ी (पैसेंजर ट्रेन) जैसे ही गांव लोहगढ़ के पास पहुंची, वहां पहले से मौजूद सतपाल ने अचानक ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को पटरी से हटवाकर कब्जे में लिया।
सतपाल के बेटे रघुवीर सिंह और रिश्तेदार ओम विष्णु ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि सतपाल पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक परेशानी से जूझ रहा था।
इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। परिजनों के अनुसार, सतपाल हलवाई का काम करके अपने परिवार का गुजर-बसर करता था, लेकिन मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था। संवाद