फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   condulance

स्नेहलता के पार्थिव शरीर को अजय और अभय ने दी मुखाग्नि

Mon, 12 Aug 2019 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
condulance
अजय सिंह और अभय सिंह मां स्नेहलता की अर्थी को कंधा देते हुए। - फोटो : Sirsa
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला की पत्नी स्नेहलता का सोमवार शाम को तेजाखेड़ा स्थित रामबाग में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार शाम साढ़े 6 बजे के बाद किया गया। उनके बड़े बेटे अजय सिंह और अभय सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी। बतां दे कि रविवार रात आठ बजकर 25 मिनट पर 81 वर्षीय स्नेहलता ने अंतिम सांस ली थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह अभय सिंह चौटाला और उनके बेटे उनके पार्थिव शरीर को मेदांता से लेकर तेजाखेड़ा फार्म पर पहुंचे। परिवार की महिलाएं और अन्य रिश्तेदार पहले से ही मौजूद थे। सभी ने उनके पार्थिव शरीर को नमन किया। जेल से पेरोल मिलने पर करीब ढाई बजे पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला भी तेजाखेड़ा निवास पर पहुंचे। उन्होंने पारिवारिक सदस्यों को ढांढस दिया। तत्पश्चात पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल भी स्नेहलता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तेजाखेड़ा फार्म पर पहुंचे और ओपी चौटाला को सांत्वना दिया। पारिवारिक सदस्यों के पास सांत्वना प्रकट करने के लिए कई राजनैतिक हस्तियां भी पहुंची। वहीं जेल से पेरोल मिलने पर रिहाई में देरी होने से अजय सिंह और दुष्यंत चौटाला सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर हेलीकाप्टर से करीब साढ़े चार बजे के आसपास पहुंचे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से करीब साढ़े पांच बजे के बाद तेजाखेड़ा फार्म पहुंचे और अपनी माता स्नेहलता के अंतिम दर्शनों में शामिल हुए।
विज्ञापन

हजारों लोगों ने अमर रहे के नारे लगा दी श्रद्धांजलि: स्नेहलता के पार्थिव शरीर को रामबाग ले जाने के लिए रथ में रखा गया। इस रथ में अभय सिंह और उनका परिवार सवार था। करीब तीन किलोमीटर दूर राम बाग पहुंचने से पहले हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। लोगों ने फार्म से लेकर रामबाग तक रथ पर पुष्प वर्षा करके उन्हें श्रद्धांजलि दी और अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए। रामबाग पहुंचने पर अजय सिंह और दुष्यंत चौटाला भी पहुंच गए। स्नेहलता की अर्थी को अजय सिंह, अभय सिंह, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय सिंह, कर्ण और अर्जुन चौटाला ने कंधा दिया। सामाजिक रीति रिवाज संपन्न होने के बाद शाम साढ़े 6 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को बड़े बेटे अजय सिंह और अभय सिंह ने उनके शरीर को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पहुंचे परिवार के पास सांत्वना देने: हरियाणा सरकार के मंत्री रामबिलास शर्मा, डीसी अशोक गर्ग, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, डा. केवी सिंह, पूर्व विधायक भागीराम, बसपा नेता प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक नफे सिंह राठी, जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह सहित कई राजनैतिक हस्तियां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed