फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Complaint to SP against INLD supremo for making caste remarks, investigation started

जातिगत टिप्पणी करने के आरोप को लेकर इनेलो सुप्रीमो के खिलाफ एसपी को शिकायत, जांच शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Complaint to SP against INLD supremo for making caste remarks, investigation started
सिरसा। ऐलनाबाद उपचुनाव के दौरान जाति विशेष पर टिप्पणी करने के आरोप इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला पर लगे हैं। महिला ने एसपी को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर एसपी ने जांच के आदेश दिए और डीएसपी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

जिले के गांव खाजाखेड़ा निवासी महिला कंवलजीत कौर ने एसपी को भेजी शिकायत में कहां कि ऐलनाबाद में उपचुनाव चल रहा है, इस दौरान कई नेता प्रचार में भाषण देते नजर आए। महिला ने कहा कि उसने एक वीडियो देखा जिसमें इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला ने जातिवर्ग के प्रति शब्द इस्तेमाल किए है। इससे मुझे और अनुसूचित जाति के लोगों को गहरा आघात लगा है। महिला ने कहा कि सामाजिक दृष्टि से किसी जाति, वर्ग के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग असंवैधानिक है और कानूनन तौर पर इस तरह के शब्दों का इस्तेेमाल प्रतिबंधित है। महिला कंवलजीत ने कार्रवाई और मामला दर्ज करने की मांग की है। इस पर एसपी डॉ. अर्पित जैन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। डीएसपी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि शिकायत आई थी और मामले की जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed