फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Come and build bridges Punjab stopped his treatment in Dabwali

डबवाली में आकर पंजाब ने रुकवाया ओवरब्रिज निर्माण

Thu, 03 Apr 2014 11:57 PM IST
सिरसा ब्यूरो
सिरसा ब्यूरो Updated Thu, 03 Apr 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
Come and build bridges Punjab stopped his treatment in Dabwali
डबवाली रेलवे ओवरब्रिज का मामला एक बार फिर राजनीति की वजह से खटाई में पड़ता नजर आ रहा है। काफी संघर्ष के बाद शुरू हुए आरओबी के निर्माण कार्य को बृहस्पतिवार को पंजाब के अधिकारियों ने रुकवा दिया और काम शुरू करने की दशा में केस दर्ज करवाने की चेतावनी दी। सीएम हरियाणा के ओएसडी (मीडिया) डॉ. केवी सिंह ने इसे डर्टी पॉलिटिक्स कहकर विवाद को और हवा दे दी है।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे नंबर नौ (डबवाली-मलोट रोड) पर आरओबी बनाने का ठेका नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गाबड़ कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है। आरओबी निर्माण पर करीब 82 करोड़ रुपये खर्च आने हैं।
विज्ञापन


इसके लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी ने काफी दिनों से कार्य शुरू कर रखा है। वीरवार को नेशनल हाईवे मलोट के एसडीई कुनाल सपोलिया पुलिस बल के साथ मलोट रोड पर चौ. देवीलाल पार्क के नजदीक पहुंचे। उन्हाेंने आरओबी निर्माण के लिए चल रहे कार्य को बंद करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर उपस्थित किलियांवाली पुलिस के हवलदार सरवन सिंह को काम बंद न होने की स्थिति में संबंधित कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मौके पर उपस्थित कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट मैनेजर अरुण बिश्नोई ने कार्य रुकवा दिया।


900 मीटर लंबा आरओबी
डबवाली आरओबी 896 मीटर लंबा है। पंजाब में इसका करीब 150 मीटर भाग आता है। आरओबी का निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया करवा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर 82 करोड़ रुपये की लागत आनी है। इसमें से 47 करोड़ 25 लाख रुपये हरियाणा सरकार ने दिए हैं, जबकि 23 करोड़ रुपये रेलवे का शेयर है। इसके अतिरिक्त 12 करोड़ रुपये अतिरिक्त कार्यों का खर्च है। आरओबी का निर्माण शुरू हुए काफी समय हो चुका है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed