फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Collision between roadways bus and electronic auto, two people in auto seriously injured

Sirsa News: रोडवेज बस व इलेक्ट्रानिक ऑटो में हुई टक्कर, ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 25 Nov 2023 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 25 Nov 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Collision between roadways bus and electronic auto, two people in auto seriously injured
कालांवाली में घटना के बाद क्षतिग्रस्त बस व इलैक्ट्रानिक आटो । संवाद
कालांवाली।
विज्ञापन

गांव दादू के नजदीक हरियाणा रोडवेज की बस और इलेक्ट्राॅनिक ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें राहगीरों व सवारियों ने एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालांवाली में भर्ती करवाया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सिरसा रेफर कर दिया।

गांव केवल निवासी दारा सिंह (56) ने बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। वह अपने छोटे भाई रूप सिंह के साथ गांव केवल से सरदूलगढ़ पंजाब में सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही वह अपने इलैक्ट्रानिक ऑटो के साथ गांव दादू के नजदीक मोड़ पर पहुंचे। तब गांव दादू से आ रही सिरसा से तलवंडी साबो पंजाब को चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। बस की सीधी टक्कर से उनका ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और वह दोनों नीचे गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं घायलों को अस्पताल में लेकर गए बस चालक रमेश ने बताया कि वह रोडवेज बस को गांव दादू से केवल के रास्ते होकर तलवंडी साबो की तरफ जा रहे थे। तब मोड पर बुजुर्ग ने ऑटो को पहले सीधा मोड़ते हुए गुजरना चाहा, फिर एक दिन से अचानक ऑटो को बस की तरफ सीधा कर दिया। जिससे यह हादसा हुआ। तब ऑटो से नीचे गिरे बुजुर्गों को सवारियों की मदद से उठाकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चालक, परिचालक और सवारियों को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला घायल
इसी तरह जलालआना-चोरमार रोड पर बाइक पर जाते समय एक बुजुर्ग महिला गिरकर घायल हो गई। जिसे राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओढ़ां में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला बिंदर कौर निवासी गांव जंडवाला बाइक पर अपने पारिवारिक सदस्य के साथ सवार होकर जलालआना की तरफ जा रही थी। इस दौरान अचानक उनका बाइक अनियंत्रित हो गया और महिला बाइक से नीचे गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed