फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cold air blow

तीसरे दिन भी जारी रही ठिठुरन

Sat, 16 Jan 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sat, 16 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Cold air blow

ठंड की ठिठुरन तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। हालांकि आज कुछ देर के लिए सूर्य निकला, लेकिन दोपहर एक बजे तक कड़ाके की ठंड रही। इसी प्रकार सायं को पांच बजे के बाद फिर ठिठुरन शुरू हो गई।

विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से ठंड काफी बढ़ी है। कड़ाके की ठंड में स्कूली बच्चों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कामकाजी लोगों को भी कड़ाके की ठंड में सुबह-सवेरे घरों से निकालना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 18.2 और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रहा। तीन दिनों से पारे में गिरावट आई है, जिस कारण ठिठुरन बढ़ी है।

मौसम के जानकारों के अनुसार रविवार को ठंड कुछ कम होगी, उसके बाद सोमवार से फिर बढ़ जाएगी। बेसक ठंड से लोग परेशान होने लगे हैं, लेकिन किसान वर्ग काफी खुश दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों का मानना है कि इस प्रकार की ठंड से फसलों को काफी लाभ होगा। गेहूं की फसल ठंड के मौसम में ही अच्छी बनती है, जिससे उत्पादन अच्छा होगा।

उधर वाहन चालकों को मुंह पर कपड़ा लपेटकर आते जाते हुए देखा गया। चाय वालों की दुकान पर भीड़ देखी गई तो कुछ स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते देखे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed