फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cobra snake found in house in Sirsa, rescued and released at safe place

Haryana: सिरसा में घर में निकला कोबरा सांप, रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

Sun, 15 Sep 2024 09:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 15 Sep 2024 09:13 PM IST
सार

स्नैक कैचर पवन ने बताया कि फिनायल और तारपीन का छिड़काव करने से सांप घर से दूर रहेंगे। 

विज्ञापन
Cobra snake found in house in Sirsa, rescued and released at safe place
घर में निकला कोबरा सांप। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के गांव जोगीवाला में एक घर में कोबरा सांप निकलने से परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया। सूचना स्नैक कैचर पवन जोगपाल ने मौके पर पहुंचे और सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

विज्ञापन


पवन जोगपाल ने बताया कि भगत बैनीवाल के घर में कोबरा सांप घुस आया। घर के कोने के अंदर पड़े बोरे के पीछे कोबरा सांप था। सांप को वहां से रेस्क्यू किया और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। घरवाले बता रहे थे कि काफी दिनों से यहां सांप घूम रहा था। उन्होंने बताया कि सांप कहीं पर भी छुप सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी रखें।
विज्ञापन


पवन जोगपाल ने बताया कि सांप की प्रजाति का नाम इंडियन स्पेकटिकल कोबरा है, जोकि बहुत जहरीला होता है। सांप के काटने के बाद में आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है और सांस लेने में दिक्कत हो जाती है। उल्टियां शुरू हो जाती है और धीरे-धीरे इंसान कोमा में चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सांप के काटने पर तो डॉक्टर की सलाह लें, झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़े। बारिश के मौसम में घर के आसपास साफ सफाई रखें। फिनायल और तारपीन का छिड़काव कर सकते हैं। इससे सांप आपके घर से दूर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed