फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CMRJ College gets approval for physical education, studies will start from this session

Sirsa News: सीएमआरजे कॉलेज को फिजिकल एजुकेशन की मिली मंजूरी, इस सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

Tue, 06 May 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 06 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
CMRJ College gets approval for physical education, studies will start from this session
 सीडीएलयू की तीन सदस्यीय टीम दस्तावेजों की जांच करती हुई। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐलनाबाद। चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) की ओर से सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय को शारीरिक शिक्षा विषय (फिजिकल एजुकेशन) की संबद्धता प्रदान कर दी गई है। यह संबद्धता शैक्षणिक सत्र 2025-26 से प्रभावी होगी। विश्वविद्यालय की ओर से गठित संबद्धता जांच समिति ने महाविद्यालय का दौरा किया और संबंधित दस्तावेजों व संसाधनों का गहन निरीक्षण किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने की। उन्होंने बताया कि किसी भी नए विषय को शुरू करने से पहले विश्वविद्यालय की ओर से गठित संबद्धता समिति की ओर से विस्तृत जांच की जाती है। इस जांच के दौरान विषय से संबंधित सिलेबस, टाइम टेबल, विषय परिषद की रिपोर्ट, एसाइनमेंट्स, क्लास टेस्ट, फैकल्टी प्रोफाइल और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेजों की समीक्षा की जाती है।
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::::::::::::::::

तीन प्रोफेसरों की टीम ने की जांच

महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि सीडीएलयू द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम का नेतृत्व विश्वविद्यालय के प्रो. एस.के. गहलावत ने किया। उनके साथ शारीरिक शिक्षा विभाग से प्रो. अशोक शर्मा और प्रो. अशोक मलिक शामिल रहे। टीम ने महाविद्यालय में पुस्तकालय, जिम, ट्रैक, खेल मैदान, महिला प्रकोष्ठ, जियो लैब, साइंस लैब, सेमिनार हॉल, क्लासरूम, गर्ल्स कॉमन रूम, कंप्यूटर लैब, कॉमर्स ब्लॉक और फाइनेंस विभाग सहित तमाम शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक ढांचों का निरीक्षण किया। महाविद्यालय की गठित कमेटी ने सभी जरूरी दस्तावेजों की फाइल उनके समक्ष पेश की। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा विषय के अध्यक्ष डाॅ. साधा सिंह के साथ महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों तथा गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




संबद्धता प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए बनाई थी समिति

प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने बताया कि संबद्धता प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए महाविद्यालय स्तर पर भी एक आंतरिक समिति गठित की गई थी। इसमें डॉ. सुगन सिंह को कन्वीनर जबकि प्रो. कुलजीत कौर और डॉ. जोगिंद्र सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया था। समिति ने संबद्धता समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए सभी जरूरी दस्तावेजों की फाइल तैयार की।






---

क्षेत्र के युवाओं की मांग हुई पूरी

महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि लंबे समय से ऐलनाबाद क्षेत्र के युवाओं द्वारा शारीरिक शिक्षा विषय की मांग की जा रही थी। अब विश्वविद्यालय से संबद्धता मिलने के बाद यह मांग पूरी हो गई है।प्राचार्य ने विश्वास जताया कि शारीरिक शिक्षा विषय की शुरुआत से विद्यार्थियों को न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे खेल क्षेत्र में भी बेहतर करियर बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed