फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM Naib Singh Saini reached village Phulka in Sirsa, unveiled the statue of Maharaja Surajmal

Haryana: सिरसा के गांव फुल्का में पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी, महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का किया अनावरण

Tue, 24 Dec 2024 11:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 24 Dec 2024 11:47 AM IST
सार

शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने भी इस मौके पर महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
CM Naib Singh Saini reached village Phulka in Sirsa, unveiled the statue of Maharaja Surajmal
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के गांव फुल्का में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने महाराजा सूरजमल के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे साहस, न्याय और लोक कल्याण के प्रतीक थे। उनकी शिक्षाएं और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ऐतिहासिक महापुरुषों की विरासत को सहेजने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने भी इस मौके पर महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें महाराजा सूरजमल के जीवन और संघर्ष को दर्शाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed