फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Leading company Singh Lyon holds Cyclothon 2.0, pledges green ozone, drug-free Haryana

Sirsa: सीएम नायब सिंह सैनी ने साइक्लोथॉन 2.0 को दिखाई हरी झंडी, नशा मुक्त हरियाणा का लिया संकल्प

Sun, 27 Apr 2025 12:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 27 Apr 2025 12:07 PM IST
सार

साइक्लोथॉन 2.0 का आयोजन नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करने के लिए किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नशा मुक्ति का संदेश पूरे राज्य में पहुंचाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Leading company Singh Lyon holds Cyclothon 2.0, pledges green ozone, drug-free Haryana
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को सिरसा में नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत साइक्लोथॉन 2.0 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए पूरे राज्य में एक जन आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के युवा, बुजुर्ग, महिलाएं और हर नागरिक ने संकल्प लिया है कि हमें नशे को जड़ से खत्म करना है और हरियाणा को नशा मुक्त बनाना है। यह यात्रा अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। हमारा लक्ष्य है कि हरियाणा का युवा स्वस्थ, मजबूत और प्रगतिशील हो।
 

सीएम सैनी ने कहा कि सरकार नशा मुक्ति के लिए लगातार कदम उठा रही है और समाज के हर वर्ग को इस अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

बीजेपी नेता मनीष सिंगला को पुलिस ने स्टेज से निकाला, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के बेटे मनीष सिंगला के साथ हुई एक घटना ने सोशल मीडिया पर तूल पकड़ लिया है। एक वायरल वीडियो में मनीष सिंगला को पुलिस कर्मचारियों द्वारा किसी कार्यक्रम के स्टेज से बाहर निकालते हुए देखा जा सकता है। इस घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें और चर्चाएं तेज हो गई हैं।



मनीष सिंगला, जिन्हें सिरसा में बीजेपी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है, के साथ हुई इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में पुलिस कर्मचारी उन्हें स्टेज से नीचे उतारते और बाहर ले जाते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दे रहे हैं, तो कुछ का मानना है कि यह पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल को नीचा दिखाने की साजिश हो सकती है।

बीजेपी जिलाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
सिरसा के बीजेपी जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं अभी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से फ्री हुआ हूं। मनीष सिंगला जी के साथ ऐसी कोई घटना हुई है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। मैं वीडियो देखने के बाद ही इस बारे में कुछ कह पाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed