{"_id":"63275abae4f2634a760f2544","slug":"cm-manohar-said-that-if-punjab-gives-us-syl-water-delhi-will-also-benefit-from-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: CM मनोहर बोले- पंजाब हमें SYL का पानी दे तो इसका लाभ दिल्ली को ही होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: CM मनोहर बोले- पंजाब हमें SYL का पानी दे तो इसका लाभ दिल्ली को ही होगा
Sun, 18 Sep 2022 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:22 PM IST
सार
सीएम ने पंचायत चुनाव पर कहा कि चुनाव के लिए 30 नवंबर तक का समय है। प्रक्रियाएं चल रही हैं। रविवार को मुख्यमंत्री सिरसा में सीडीएलयू में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
Haryana CM Manohar Lal
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली के सीएम पर तंज कसा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केजरीवाल तो फंस गए हैं। उनके गले में ऐसी हड्डी फंसी है जिसे वे न तो निगल पा रहे हैं और न उगल पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि पंजाब एसवाईएल का पानी दे तो इसका लाभ न केवल हरियाणा को होगा, बल्कि दिल्ली को भी सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
रविवार को मुख्यमंत्री सीडीएलयू में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि केजरीवाल न्यायपूर्वक बात करें तो कुछ समझ में आए। एसवाईएल पर न्यायालय का फैसला आ चुका है। अब आगे की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
पंजाब में ज्यादा पानी लगने के कारण भूमि को नुकसान हो रहा है। एक समय ऐसा आएगा जब ज्यादा पानी के कारण उनकी जमीन उपयोग लायक नहीं बचेगी। पंजाब हरियाणा को पानी देने की बजाय पाकिस्तान को देकर ख़ुशी मना रहा है। पंजाब हरियाणा को पानी देगा तो पाकिस्तान जाने वाला पानी वहां नहीं जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana: ग्रुप-सी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट तीन व चार नवंबर को, CM ने दी ये जानकारी
पंचायत चुनाव को लेकर चल रही है प्रक्रिया
पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मामला न्यायालय में चला गया था। आरक्षण का विषय है। हाईकोर्ट में जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। अब आबादी के हिसाब से आरक्षण का आकलन होना है। बीच त्योहारी सीजन आ गया है। इसलिए 30 नवंबर तक का समय है।
किसान बोले : गाय के नाम पर वोट लेते हो, चीते छोड़ते हो
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किसान संगठन भी अपनी समस्या लेकर आए। इस दौरान किसानों को मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग इकट्ठे क्यों नहीं हो जाते। इस पर किसान नेताओं ने कहा कि पार्टियां भी सारी एक कर दो। इस दौरान सरकार पर तंज कसते हुए किसान नेताओं ने कहा कि गाय के नाम पर वोट मांगते हो और चीते छोड़ते हो। इस पर उपस्थित मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक सहित अन्य अधिकारी भी खूब ठहाका मारकर हंस पड़े।