फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Common Eligibility Test for Group C in Haryana will be held on November 3 and 4

Haryana: ग्रुप-सी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट तीन व चार नवंबर को, CM ने दी ये जानकारी

Sun, 18 Sep 2022 10:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

पंचायती राज चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग को 30 नवंबर तक पंचायती राज चुनाव करवाने के लिए लिखा है। जल्द से जल्द चुनाव करवाए जाएंगे।

विज्ञापन
Common Eligibility Test for Group C in Haryana will be held on November 3 and 4
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्रुप-सी के लिए कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) नवंबर महीने में होगा। इसके बाद ग्रुप-सी के लिए दूसरे लेवल का टेस्ट आयोजित होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह घोषणा रविवार को सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू होते हुए कही। 

विज्ञापन

    
पंचायती राज चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग को 30 नवंबर तक पंचायती राज चुनाव करवाने के लिए लिखा है। पिछड़ा वर्ग-ए के आरक्षण व महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी को लेकर कुछ लोग न्यायालय में चले गए थे। सर्वोच्च न्यायालय से आदेश के बाद सरकार ने पिछड़ा वर्ग-ए के लिए पंचायती चुनाव में आरक्षण निर्धारित करने के लिए आयोग का गठन किया था।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने अध्यादेश जारी किया है, जिसे राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। वार्डबंदी में रिजर्वेशन का कार्य जारी है। आने वाले दिनों में उपायुक्तों को वार्ड अनुसार रिजर्वेशन निर्धारित करने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। उपायुक्तों को इसके लिए एक सप्ताह का समय होता है। इसके बाद जल्द से जल्द चुनाव करवाए जाएंगे।    
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में पेट्रोल-डीजल पर वैट पड़ोसी राज्यों से कम    
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई कम करने के लिए पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट कम करने के लिए राज्यों को कहा था। इसके बाद हरियाणा सरकार ने दो बार पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों को कम किया है। हरियाणा में अब भी पड़ोसी राज्यों से वैट कम है।      

महिला को मिलेगा उसकी जमीन के हिस्से से प्राप्त आमदनी
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एक महिला का विषय भी मुख्यमंत्री के सामने आया, जिसमें महिला सुरजीत कौर ने बताया कि मृत्यु से पहले उसके पति ने वसीयत में 27 एकड़ जमीन को तीन पुत्रों के नाम कर दिया था। अब पुत्र उसे गुजारे के लिए भी पैसे नहीं दे रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वसीयत को तो बदला नहीं जा सकता है, लेकिन महिला को 27 एकड़ जमीन में से एक चौथाई हिस्से की आमदनी दी जाएगी।  
जनसंवाद का जारी रहेगा सिलसिला
    
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन संवाद कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा। इससे पहले रोहतक व करनाल में जन संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। सिरसा में यह तीसरा कार्यक्रम था। जनता की शिकायतों को सुनने के लिए उपायुक्तों को भी प्रतिदिन 11 बजे से 1 बजे तक जन शिकायतों को सुनने के निर्देश दिए गए हैं। 

छह विभाग कर रहे हैं सड़कों की मरम्मत का कार्य    
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बरसाती मौसम के बाद छह विभाग सड़कों की मरम्मत का कार्य कर रहे हैं, जिसमें लोक निर्माण विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, शहरी स्थानीय निकाय, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व हरियाणा राज्य औद्योगिक व ढांचागत विकास निगम शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 650 किलोमीटर सड़कों का सुधार किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में सरकार द्वारा 25-25 करोड़ रुपये सड़कों की मरम्मत के लिए दिए जा रहे हैं।  

ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार में कहीं भी बेची जा सकती है फसल
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दौर युग परिवर्तन का दौर है। ऐसे में बहुत सी सेवाएं ऑनलाइन हो रही हैं। ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार भी उसी का हिस्सा है। अब किसान अपनी फसल इसके माध्यम से केरल से असम तक के व्यापारी को बेच सकते हैं। जहां उसे फसल के अच्छे भाव मिलेंगे। 


सिरसा में खोला जाएगा 50 बेड का नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र    
मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 बेड का नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र सिरसा के नागरिक अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। सिरसा जिले में अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा व्यायामशालाएं खोली हैं। इनकी संख्या यहां पर 81 हो गई है। हम इसमें और भी इजाफा करने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed