{"_id":"66aa93c2c1b6bb3d180a57c4","slug":"cm-got-angry-at-the-officials-on-the-issue-of-dhingtaniya-salarpur-kharif-channel-said-deposit-the-compensation-amount-in-the-accounts-of-farmers-in-two-days-sirsa-news-c-21-hsr1011-433235-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: धिंगतानियां-सलारपुर खरीफ चैनल के मसले पर अधिकारियों पर भड़के सीएम, बोले- बोले- दो दिन में किसानों के खाते में डलवाएं मुआवजा राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: धिंगतानियां-सलारपुर खरीफ चैनल के मसले पर अधिकारियों पर भड़के सीएम, बोले- बोले- दो दिन में किसानों के खाते में डलवाएं मुआवजा राशि
Thu, 01 Aug 2024 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
विधायक गोपाल कांडा के आवास पर लाेगों की समसयाएं सुनते सीएम नायब सिंह सैनी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को सिरसा दौरे पर रहे। विधायक गोपाल कांडा के निवास पर नौ गांवों के किसान उनसे मिलने आए। किसानों ने धिंगतानिया-सलारपुर खरीफ चैनल का मुद्दा मुख्यमंत्री के सामने रखा और जमीन अधिग्रहित होने के बावजूद अभी तक मुआवजा न होने की बात कही। इस पर सीएम अधिकारियों पर नाराज हुए और उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि फाइल दो दिन के भीतर हाई लेवल कमेटी को भेजें और किसानों के खातों में मुआवजा राशि डलवाएं।
सरकार की ओर से धिंगतानिया-सलारपुर खरीफ चैनल का निर्माण किया जाना है। किसानों अपनी जमीन के लिए जो मुआवजा मांगा है, उस पर कोई काम नहीं हो रहा था। मामला बुधवार को जब सीएम नायब सिंह सैनी के सामने आया तो वह अधिकारियों पर काफी गुस्सा हो गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हाई लेवल परचेज कमेटी में अभी तक फाइल पास क्यों नहीं हुई। अगले दो दिन में धिंगतानियां-सलारपुर खरीफ चैनल की फाइल पास करवाकर किसानों की जमीनों की राशि उनके खाते में डाली जाए। इस दौरान सिरसा विधायक गोपाल कांडा ने सीएम सैनी से कहा कि ये मेरे हलके के किसान हैं। ये काफी समय से सिंचाई के लिए पानी की मांग कर रहे हैं। सीएम नायब सैनी ने कहा कि दो दिन में किसानों समस्या का समाधान हो जाएगा।
खरीफ चैनल बनने से 15 गांवों के किसानों को होगा फायदा
गोबिंद कांडा ने सीएम नायब सैनी को धिंगतानियां-सलारपुर खरीफ चैनल का नक्शा दिखाया। किसानों ने सीएम नायब सैनी को बताया कि वह 5 सालों से लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने धिंगतानिया-सलारपुर खरीफ चैनल का निर्माण करने की घोषणा 2019 में की थी। घोषणा के बाद अब तक चैनल का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। किसानों ने मुख्यमंत्री को बताया कि खरीफ चैनल के निर्माण से 15 गांवों के किसानों को फायदा होगा। यहां भूजल दूषित हो चुका है और 500 फुट गहराई में जा चुका है। ऐसे में ग्रामीणों को सिंचाई के लिए नहर निर्माण की काफी जरूरत है। इससे उनकी जमीनों को संजीवनी मिल जाएगी। ::::::::::::::::::::::
विज्ञापन
डबल इंजन की सरकार कर रही शहीदों के सपनों को साकार : सीएम
मुख्यमंत्री डेरा बाबा भूमणशाह संगर सरिस्ता में शिरोमणि शहीद ऊधम सिंह के 84वें शहीदी महासम्मेलन में पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने संगत को पौधे भी वितरित किए। बाबा ब्रह्मदास महाराज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा सभी अतिथियों को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरों की शहादत की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीद ऊधम सिंह एक महान क्रांतिकारी थे। मुख्यमंत्री ने सिरसा, करनाल, रादौर, भूना, कुरुक्षेत्र, रतिया, जगाधरी में निर्माणाधीन कंबोज धर्मशालाओं के लिए 51 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने हिसार के पुराने गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में लगी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा के पास उनके नाम पर लाइब्रेरी बनाने की घोषणा भी की।
::::::::::::::::::::::
मापदंड पूरे होने पर रंगोई नाला निकालने की घोषणा
संगत ने मुख्यमंत्री के समक्ष गांव मुसाहिबवाला से गुजरने वाली घग्गर नदी से रंगोई नाला के विस्तारीकरण की मांग रखी । मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नाले को निकालने के लिए व्यवहारिकता जांची जाएगी और सभी प्रकार के मापदंड पूरे होने पर सरकार इसे मंजूरी देगी। उन्होंने एनएच-9 से डेरा बाबा भूमण शाह रोड के फोरलेन की मांग पर कहा कि इसके लिए अगर जमीन उपलब्ध होगी तो सरकार इसे फोरलेन बनाएगी। उन्होंने मुख्य धाम की ओर जाने वाली सड़क पर बस क्यू शेल्टर बनाने की भी घोषणा की।
जर्मनी में भी शहीद ऊधम सिंह जी की शहादत पर होगा कार्यक्रम : कंबोज
जर्मनी के सांसद राहुल कंबोज ने कहा कि वह एक साथी बनकर लोगों के बीच आए हैं और उन्हें बड़ी खुशी है कि हम एक महान क्रांतिकारी का शहीदी दिवस मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म जर्मनी में जरूरी हुआ है परंतु भारत देश की मिट्टी की खुशबू आज भी मुझे महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि जर्मनी में भी शहीद ऊधम सिंह की शहादत पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलें लोग : बाबा ब्रह्मदास महाराज
बाबा ब्रह्मदास महाराज ने मुख्यमंत्री और श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बड़ी श्रद्धा के साथ हम शहीदी दिवस मना रहे हैं। लोग शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलें। समारोह को हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बीआर कंबोज, अंतरराष्ट्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सलाहकार डॉ. संदीप सिंह कोरा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, स्थानीय शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा, विधायक गोपाल कांडा, विधायक दुड़ाराम, विधायक लक्ष्मण नापा, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज, भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य जगदीश चोपड़ा, जिलाध्यक्ष भाजपा शीशपाल कंबोज, पूर्व सांसद डाॅ. अशोक तंवर, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
गुरुद्वारा चिल्ला साहिब पहुंचे सीएम, कमेटी को सौंपी रजिस्ट्री
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुद्वारा चिल्ला साहिब पहुंचे। उन्होंने गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब की प्रबंधन कमेटी के सदस्यों को 77 कनाल 7 मरला भूमि की रजिस्ट्री भी सौंपी। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर गुरु नानक देव के पवित्र चरण पड़े थे। इस पावन भूमि से संतों ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से पूरे जगत का मार्गदर्शन करने का काम किया है। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को स्मृति चिन्ह व सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बाबा जगतार सिंह, कार सेवा वाले बाबा गुरमीत सिंह, बाबा नरेंद्र सिंह, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के निदेशक सरदार हरपाल सिंह गिल, सरदार मजिंद्र सिंह सिरसा, जसबीर सिंह रियाड़, लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल, गुरुनानक मिशन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह वैदवाला मौजूद रहे।