फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM flying raids on two stores

सीएम फ्लाइंग ने रेड करके पकड़ी नकली दवाईयां

Sat, 12 Sep 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
CM flying raids on two stores
CM flying raids on two stores - फोटो : Sirsa
सीएम फ्लाइंग की टीम ने शनिवार को सिरसा की अनाज मंडी में दुकान नंबर 140 व 140 बी में छापा मारकर नकली व एक्सपायरी डेट (वैधता तिथि समाप्त) का कीटनाशक पकड़ा। दुकान नंबर 140 बी के पास इसका लाइसेंस भी रिन्यू नहीं था।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने मामले की सूचना कृषि विभाग को दी, जिसके बाद जेजे चौकी और कृषि विभाग की टीम ने दुकान में कीटनाशक को अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी। कार्रवाई देर रात तक जारी रही। कृषि विभाग के अधिकारियों ने दुकानदार के खिलाफ पेस्टीसाइड एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज विरसा सिंह ने अपनी टीम के साथ शाम चार बजे अनाज मंडी में दुकान नंबर 140 में कार्रवाई की। इसके बाद कृषि विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने जांच में पाया कि दुकान 140 बी के पास लाइसेंस रिन्यू नहीं था, लेकिन उस दुकान में कीटनाशक रखा हुआ है। जांच में दोनों दुकानों में करीब 36 कंपनियों का कीटनाशक मिला। स्टॉक जांच करने पर करीब 1000 लीटर डेढ़ साल से दो साल पुराना कीटनाशक मिला, जिसकी वैधता तिथि समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद टीम ने 36 किलो बायो फर्टिलाइजर्स (खाद) भी एक्सपायरी तिथि का बरामद किया। कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी सुभाष चंद्र, एसडीओ सतबीर सिंह, डॉ. राजेश पाल ने जांच की। एसडीओ सतबीर सिंह ने बताया कि 1000 लीटर दो साल पुराना कीटनाशक था। साथ ही दस प्रोडक्ट (90 लीटर) रजिस्टर्ड नहीं हैं। टीम ने दोनों दुकानों से कीटनाशक के सैंपल लेकर उन्हें जब्त कर लिया। देर रात तक कृषि विभाग व सीएम फ्लाइंग की टीमें जांच में जुटी रहीं। दोनों दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
दोनों दुकानों से एक्सपायरी डेट का कीटनाशक बरामद हुआ है। एक हजार लीटर डेढ़ से दो साल पुराना कीटनाशक है। साथ ही बायो फर्टिलाइजर्स भी है। दोनों दुकानदारों के खिलाफ पेस्टीसाइड एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
- सुभाष चंद्र, क्वालिटी कंट्रोल अधिकारी, कृषि विभाग सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed