{"_id":"51260e2a6781f897c73a261678e31fd9","slug":"cm-bhupender-sing-hooda","type":"story","status":"publish","title_hn":"... और कांडा को ले उड़े मुख्यमंत्री हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
... और कांडा को ले उड़े मुख्यमंत्री हुड्डा
सिरसा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2014 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार कई दिनों की जद्दोजहद के बाद सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस से नाराज चल रहे कांडा बंधुओं को अपने साथ ले जाने में कामयाब हो ही गए।
विधायक गोपाल कांडा के भाई गोबिंद कांडा को सीएम कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली के बाद अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठाकर फतेहाबाद ले गए।
वे भट्टू में सीएम के साथ प्रचार वाहन में भी नजर आए। हालांकि अभी विधायक गोपाल कांडा की ओर से कांग्रेस के साथ रहने या भाजपा में जाने के बारे में अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके समर्थकों में कांग्रेस को लेकर आक्रोश है। शुक्रवार को भी कांडा और तंवर समर्थक पुलिस चौकी में ही भिड़ गए थे।
हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा के रिश्ते गीतिका आत्महत्या मामले के बाद मुख्यमंत्री और अशोक तंवर से गड़बड़ा गए थे।
जमानत पर आने के बाद विधायक गोपाल कांडा ने कांग्रेस के किसी भी कार्यक्रम में शिरकत नहीं की और न ही कांग्रेस प्रत्याशी तंवर के लिए प्रचार किया।
अंदरखाते कांडा समर्थक हजकां-भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुशील इंदौरा के लिए वोट मांग रहे हैं। चार दिन पहले कांडा ने अपने समर्थकों की बैठक करके राय भी जानी।
तब समर्थकों ने भाजपा को समर्थन देने की सलाह दी थी। हालांकि कांडा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
इस विवाद में रविवार को अचानक नया मोड़ आ गया है। राहुल के चले जाने के बाद सीएम ने कांडा को संदेश देकर वायु सेना केंद्र में बुलाया। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद गोपाल कांडा के छोटे भाई गोबिंद कांडा वहां पहुंचे और सीएम से मिले।
विज्ञापन
बाद में सीएम गोबिंद कांडा को अपने साथ ले गए। इसके बाद शहर में राजनीतिक चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। मुख्यमंत्री और गोबिंद कांडा ने भूट्टू में प्रचार रथ पर सवार होकर प्रचार किया। अब मुख्यमंत्री ने कांडा बंधुओं को मनाने की कोशिश की है क्योंकि कांडा को सिरसा, फतेहाबाद और हिसार आदि जिलों में अच्छा प्रभाव है।