फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cloudy after noon, difference of 15 degrees between day and night temperature

Sirsa News: दोपहर बाद छाए बादल, दिन व रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर

Sun, 16 Feb 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cloudy after noon, difference of 15 degrees between day and night temperature
सिरसा के खेतों में दोपहर बाद आसमान में छाए बादल।   संवाद 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। एक सप्ताह से तापमान में उछाल होने के बाद रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। इससे किसानों में बारिश की उम्मीद जगी है। तापमान बढ़ने के कारण गेहूं में पीलापन आ रहा है। इसके साथ ही फसलों में पानी की मांग बढ़ गई है।

जिले में मौसम में दिन और रात के तापमान में 15 डिग्री का अंतर देखने को मिल रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 फरवरी तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस अवधि के दौरान बादलवाही के साथ-साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
विज्ञापन


गांव अहमदपुर के किसान देसराज, लेखराज, हंसराज ने बताया कि बारिश होने से फसलों को काफी फायदा होगा। जिस प्रकार दिन में तापमान 25 डिग्री के पार जा रहा है, उसको देखते हुए गेहूं की फसल में पानी की बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट्स

किसानों से अपील है कि फसलों में यदि किसी प्रकार की कोई दिक्कत या बीमारी दिखे तो तुंरत कृषि अधिकारी से संपर्क करें। मौसम को देखते हुए फसलों को पानी की कमी न रहने दें। -डाॅ. सुखदेव सिंह कंबोज, उप निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed