{"_id":"6a3c112ff819058c0d01f643","slug":"cleared-encroachments-in-sector-20-part-2-tore-down-security-cabin-grills-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160514-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सेक्टर-20 पार्ट-2 में कब्जे हटाए, सुरक्षा केबिन-ग्रिलें गिराईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सेक्टर-20 पार्ट-2 में कब्जे हटाए, सुरक्षा केबिन-ग्रिलें गिराईं
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर-20 पार्ट-2 में बुधवार को प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सार्वजनिक भूमि, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथ और मुख्य सड़कों पर किए गए अस्थायी व स्थायी अतिक्रमणों को हटाकर सरकारी भूमि को पूरी तरह कब्जामुक्त कराया गया।
कार्रवाई प्रशासनिक अधिकारियों, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कई रसूखदारों और मकान मालिकों ने अपने घरों के बाहर सरकारी भूमि को घेरकर अवैध रूप से सिक्योरिटी रूम (सुरक्षा केबिन), लोहे की ग्रिलें, गेट और जालियां लगा रखी थीं। विभागीय टीम ने बिना किसी ढील के इन सभी अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया।
नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद हुई कार्रवाई : ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने बताया कि इस कार्रवाई को अंजाम देने से पहले संबंधित मकान मालिकों को कानूनी नोटिस जारी कर अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। प्रशासन की चेतावनी के बाद कई निवासियों ने स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण हटा लिए थे, जबकि शेष बचे स्थानों पर विभाग को बलपूर्वक कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
अभियान का मुख्य उद्देश्य सेक्टर की मूल योजना के अनुसार सार्वजनिक स्थलों को मुक्त कराना और आम नागरिकों के लिए आवागमन को सुलभ बनाना है। सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-20 पार्ट-2 में यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा। विभाग ने सेक्टर की सुंदरता और व्यवस्था को बिगाड़ने वाले सभी चिह्नित अतिक्रमण को पूरी तरह से साफ करने का लक्ष्य रखा है।