फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness campaigns started in the city, the city looks sparkling

Sirsa News: शहर में चलने लगे सफाई अभियान, जगमग नजर आ रहा शहर

Sun, 08 Sep 2024 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 08 Sep 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness campaigns started in the city, the city looks sparkling
सिरसा की सड़कों पर अपनी टीम के साथ सफाई करते हुए सीएसआई जयवीर सिंह। 
सिरसा। शहर में इन दिनों हर गली और हर चौक पर नगर परिषद के कर्मचारी सफाई करते नजर आ रहे हैं। चुनावी दौर में सफाई व्यवस्था का मुद्दा पहले दिन ही उठ गया था और गोकुल सेतिया ने सफाई कर अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की थी। यह सफाई विधायक के आवास को जाने वाले मुख्य सड़क पर की गई थी। इस घटनाक्रम के बाद से ही शहर की सफाई की कार्यप्रणाली में बड़े स्तर पर बदलाव देखने के लिए मिल रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण के होर्डिंग बैनर लेकर अधिकारी और कर्मचारी सड़कों पर अभियान चला रहे हैं। सभी सफाई एजेंसियों को कर्मचारियों को बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। शहर में इस समय 100 कर्मचारी अतिरिक्त कार्य कर रहे हैं। हालांकि अधिकारियों के अनुसार स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद न पिछड़े यही सबका मकसद है जबकि इस अभियान की जमीनी हकीकत कुछ और है।
विज्ञापन


रोड स्वीपिंग मशीन पड़ी बंद
नगर परिषद को मुख्य सड़कों की सफाई के लिए दो रोड स्वीपिंग मशीन सरकार ने दी है। दोनों रोड मशीन नगर परिषद के पुराने कार्यालय में धूल फांक रहीं हैं। इन मशीनों के माध्यम से सभी मुख्य सड़कों के डिवाइडर के साथ सफाई करवाई जानी थी। 50 कर्मचारियों का कार्य अकेली मशीन करती थी। मशीन खराब होने के बाद उसे दुरुस्त नहीं करवाया गया है। एक मशीन को वापस भेजने के लिए मुख्यालय पत्र तक भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नजर नहीं आ रहा सड़कों पर कूड़ा
शहर की सड़कों पर इन दिनों कूड़ा कचरा नजर नहीं आता है। डंपिंग प्वाइंट पूरी तरह से साफ कर चूना डाला गया है। बीमारी रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय अब डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठाया जा रहा है। इससे आम आदमी को राहत मिली है। इन डंपिंग प्वाइंटों पर अब बेसहारा पशु भी मुंह मारते नजर नहीं आ रहे।


शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान के तहत सफाई करवाई जा रही है। सफाई व्यवस्था को सुधारा जा रहा। इसलिए कर्मचारियों की संख्या एजेंसी के माध्यम से बढ़ाई गई है। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed