फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Class IV employees will have to vacate quarters in 15 days, notice issued

Sirsa News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 15 दिनों में क्वार्टर करने होंगे खाली, नोटिस जारी

Mon, 22 May 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 22 May 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Class IV employees will have to vacate quarters in 15 days, notice issued
सिरसा। नागरिक अस्पताल में बने चतुर्थ श्रेणी के क्वार्टरों को कंडम घोषित किए जाने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें खाली करने का नोटिस जारी किया है। कर्मचारियों को 15 दिनों के अंदर क्वार्टरों को खाली करना होगा। इसके बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से क्वार्टरों के मलबे को हटाने का काम किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने मुख्यालय को पत्र लिखकर राशि की मांग भी की है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में करीब 35 वर्ष पहले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के लिए करीब 15 क्वार्टर बनाए गए थे। जिनकी स्थिति अब खस्ता हो चुकी है। ऐसे में कई कर्मचारी तो क्वार्टर खाली कर अन्य स्थान पर चले गए तो कई कर्मचारी अभी क्वार्टरों में रह रहे हैं। इस माह पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से कंडम घोषित किया गया है। यहां पर चतुर्थ श्रेणी के करीब आठ परिवार रहे हैं। मलबा हटाने के लिए विभाग ने अब कर्मचारियों को 15 दिन का समय दिया गया है। क्वार्टर खाली होने के बाद विभाग पीडब्ल्यूडी को सौंप देगा। हालांकि खाली जगह पर अब एमसीएच विंग बनाने को लेकर प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि अस्पताल में ही अलग से जच्चा बच्चा वार्ड बनाया जा सके।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 200 बेड के नया अस्पताल बनाने और नशा मुक्ति केंद्र का भवन बनाने के लिए भी जगह की तलाश की जा रही है। क्वार्टरों की जगह कम होने के कारण यहां पर केवल एक भवन का ही निर्माण किया जा सकता है। अन्य स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए अलग से जगह की तलाश की जा रही है। हालांकि विभाग अस्पताल के साथ बने हुए खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय की जगह के लिए प्रशासन को पत्र लिख चुका है। अभी तक इसके संबंध में प्रशासन की ओर से कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी साथ की कॉलोनियों में तलाश कर रहे मकान
नागरिक अस्पताल के क्वार्टर खाली किए जाने को लेकर नोटिस जारी हाेने के बाद अब कर्मचारी अस्पताल के साथ लगती कॉलोनियों में ही मकान की तलाश करने में जुटे हुए हैं। यह क्वार्टर स्वास्थ्य विभाग के स्थायी कर्मचारियों के लिए बनाए गए थे, लेकिन चतुर्थ श्रेणी के स्थायी कर्मचारी न होने के कारण एनएचएम के तहत लगे कर्मचारियों को ही यह क्वार्टर दे दिए गए थे।


वर्जन
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से क्वार्टरों को कंडम घोषित किए जाने के बाद कर्मचारियों को क्वार्टर खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से कंडम भवन के मलबे को हटाया जाएगा। खाली जगह पर नए भवन के निर्माण को लेकर प्लान बनाया जा रहा है। ताकि मरीजों को अस्पताल में ही हर प्रकार की सुविधा मिल सके। --डॉ. संदीप गुप्ता, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed