Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   clash in 2 families

Sirsa News: पन्नीवाला रूलदू में दो परिवारों के बीच विवाद, ईंट-पत्थर चले

Fri, 20 Nov 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 20 Nov 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
clash in 2 families
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। उपमंडल के गांव पन्नीवाला रूलदू में दो परिवारों के बीच आपसी विवाद हो गया। इस विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे के घर पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। हमले में तीन लोग घायल हो गए।
घायलों में अमृतपाल की हालत गंभीर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर किया गया है। अमृतपाल ने बताया कि मंगलवार रात अवतार सिंह दीवार फांदकर उनके घर में घुस आया था। परिजनों की आहट पर वह गेट से बाहर भाग गया।
विज्ञापन

अमृतपाल के अनुसार, बुधवार को उसने अवतार सिंह से एक तेजधार हथियार छीन लिया था। इसी बात से नाराज होकर अवतार सिंह अपने साथियों के साथ अमृतपाल के घर पहुंचा। उसने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में अमृतपाल, नायब सिंह और ज्ञानी सिंह घायल हुए। अमृतपाल की आंख पर पत्थर लगा जबकि नायब सिंह के सीने पर चोट आई। ज्ञानी सिंह को भी चोटें लगीं।
आरोपी मौके से भाग निकले। घायलों को उपचार के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अमृतपाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिरसा रेफर किया गया। जांच अधिकारी सचिव कुमार ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed