फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Clash between AAP leaders and police in Sirsa, 35 workers detained

Sirsa News: सिरसा में आप नेताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, 35 कार्यकर्ता हिरासत में लिए

Wed, 27 Mar 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 27 Mar 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Clash between AAP leaders and police in Sirsa, 35 workers detained
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी व कुरुक्षेत्र में लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एफ ब्लॉक स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे। घेराव की पूर्व सूचना होने के चलते भाजपा कार्यालय से 100 मीटर दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए व सभी रास्तों को बंद कर दिया। भाजपा कार्यालय से 100 मीटर दूरी पर आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी और अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान बैरिकेड्स हटाने को लेकर पुलिस और आप नेताओं में धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने विरोध जता रहे 35 आप नेता व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां ने किया। धक्का-मुक्की के बाद हिरासत में लिए पार्टी नेताओं में कुलदीप गदराना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीरेंद्र कुमार, शाम मेहता, पूनम गोदारा, सरोज मानव, राजेश मालिक, सुरजीत बेगू, अनिल चंदेल, हंस राज सामा शामिल रहे।

जिलाध्यक्ष हैप्पी ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है। ईडी की कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध पर बात न करके जनता का ध्यान भटकाना चाहती है। इस अवसर पर प्रदीप सचदेवा, चंद्र बेगू, रवि कंबोज, इकबाल सिंह सलारपुर, सतीश मोमी, दर्शन कौर, पवन गोयल, सुकेश अरोड़ा, महावीर चुबुर्जा, मास्टर हरबंस, राकेश जैन, मक्खन सिंह, राज कुमार वाधवा, सुखदेव सलारपुर, ब्लोर सिंह झोराड़ारोही मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed