फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Civil hospital sirsa, emploies Protest, sirsa

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की हालत बिगड़ी

Fri, 23 Sep 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Fri, 23 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Civil hospital sirsa, emploies Protest, sirsa
Protest - फोटो : Bureau

नागरिक अस्पताल में कच्चे कर्मचारी 19 सितंबर से हड़ताल कर धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार को धरने पर बैठे कुछ कर्मचारियों की तबियत खराब हो गई जिस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ जिला सिरसा की एक बैठक हरियाणा रोडवेज डिपो प्रांगण में जिला प्रधान मदन लाल खोथ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से नागरिक अस्पताल  में चल रहे कच्चे कर्मचारियों के आंदोलन पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन द्वारा 28 सितंबर तक बातचीत के माध्यम से कच्चे  कर्मचारियों के इस आंदोलन को समाप्त करने की दिशा में प्रयास नहीं  किए गए तो सर्वकर्मचारी संघ उनकी मांगों को नैतिक समर्थन करते हुए उनके साथ खड़ा होगा।
विज्ञापन


सर्व कच्चा कर्मचारी संघ ने भी दिया समर्थन
सिरसा (ब्यूरो)। सर्व कच्चा कर्मचारी संघ नागरिक अस्पताल की एक बैठक प्रधान हेमंत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का मंच संचालन सचिव अमित कुमार ने किया। बैठक में उपस्थित कच्चा कर्मचारियों द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए फैसले के उपरांत निर्णय लिया गया और प्रशासन से अपील की गई कि बीती 19 सितंबर से भूख हड़ताल पर बैठे कच्चा कर्मचारियों की समस्याओं का  यदि 26 सितंबर तक समाधान नहीं किया गया तो 27 सितंबर से  सभी सर्व कच्चा कर्मचारी उनके साथ धरने में शामिल हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed