फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civic issuse,Farmer protest,women day,sirsa news

आज महिलाएं संभालेंगी किसानों के धरनों की कमान

Sun, 07 Mar 2021 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,Farmer protest,women day,sirsa news
शहीद भगत सिंह स्टेडियम और भावदीन टोल प्लाजा पर सोमवार को महिला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान धरनों की अध्यक्षता महिलाएं ही करेंगी। भावदीन टोल प्लाजा पर किसान नेता हरविंद्र सिंह खुहवाली ने बताया कि नोदीप कौर व दिशा रवि महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इसलिए आठ मार्च को महिला दिवस को इन्हें समर्पित किया जाएगा। इसके लिए धरने पर महिलाएं भी शामिल होंगी।
विज्ञापन

वहीं, शहीद भगत सिंह स्टेडियम में चल रहे पक्का मोर्चा धरने की कमान भी सोमवार को महिलाओं के हाथों में होगी। सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक महिलाएं धरने को संबोधित करेंगी। इसके बाद महिलाएं तीन कृषि कानून को रद्द करने के लिए उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपेंगी। महिला दिवस को लेकर किसानों ने गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

कांडा और रणजीत सिंह के दबाव बनाने की रणनीति में जुटे किसान
रविवार को किसानों ने धरना स्थल पर सिरसा के हलोपा विधायक गोपाल कांडा व रानियां के विधायक व बिजली मंत्री रणजीत सिंह पर दबाव बनाने की रणनीति बनाई। किसानों ने फैसला किया कि किसान विधायक गोपाल कांडा पर दबाव बनाए कि सत्र के दौरान यदि सरकार के खिलाफ अविश्वास पत्र आता है तो वे सरकार के खिलाफ वोट दें। मंगलवार को किसान सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के कार्यालय पर भी रोष जता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed