फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Civic elections: BJP asks for names of candidates, Congress leaders will brainstorm after Delhi meeting

निकाय चुनाव : भाजपा ने मांगे प्रत्याशियों के नाम, कांग्रेस के नेता दिल्ली की बैठक के बाद करेंगे मंथन

Thu, 06 Feb 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Civic elections: BJP asks for names of candidates, Congress leaders will brainstorm after Delhi meeting
भाजपा नेता कर्मजीत टांक ने जिलाध्यक्ष को सौंपा अपना आवेदन।   संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी हलचल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद वीरवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सबसे पहले मुख्यमंत्री का संदेश बताया। इसके बाद नगर परिषद चुनाव पर मंथन किया। वहीं, कांग्रेस नेताओं को दिल्ली में शुक्रवार को होने वाली बैठक का इंतजार है। बैठक में होने वाले निर्णय और आदेशों के आधार पर ही कांग्रेस के नेता अपनी बैठक करके रणनीति बनाएंगे। कांग्रेसी नेताओं की मानें तो उन्हें हाईकमान के आदेश का इंतजार है। ऐसे में स्पष्ट है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही नगर परिषद चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरने जा रही है।



भाजपा की बैठक में जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने स्पष्ट कर दिया कि चुनाव को लेकर कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव को पार्षद और चेयरमैन स्तर पर जीतना ही भाजपा का लक्ष्य है। वीरवार नगरपरिषद के चेयरमेन व पार्षदों के लिए उम्मीदवार के इच्छुक कार्यकर्ता के आवेदन जमा करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शुक्रवार शाम तक आवेदन जमा करवाने का समय रखा गया है। इसके बाद उम्मीदवारों को लेकर निर्णय किया जाएगा। बैठक के बाद कार्यकर्ता कर्मजीत टांक ने अपना आवेदन चेयरमैन के लिए आवेदन जमा करवाया।
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::::::::
वार्ड की जिम्मेदारी संभालेंगे वरिष्ठ भाजपा नेता

भाजपा द्वारा चुनाव को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई है। वरिष्ठ भाजपा नेताओं को वार्डों के अनुरूप व्यवस्था बनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। वह वार्डों में लोगों के सीधे संपर्क में रहे और पार्टी की योजना के अनुसार कार्य करेंगे। चेयरमैन और उम्मीदवार को दोनों को जीतने के लिए वे कार्य करेंगे। जल्दी ही वार्ड प्रमुख व सहप्रमुखों की नियुक्ति होगी, ताकि प्रत्येक वार्ड में भाजपा मजबूत पकड़ बना सके। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, पूर्व जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतिद्र सिंह, प्रदीप रतूसरिया, रोहताश जांगड़ा, गुरदेव राही, भूपेश मेहता, रेणु शर्मा, सतीश जग्गा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस पूरी तरह से है तैयार : राजकुमार शर्मा
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा ने बताया कि निकाय चुनाव को लेकर दिल्ली में शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक होने जा रही है। हाईकमान निकाय चुनावों को लेकर जो आदेश जारी करेगी, उसी अनुरूप काम किया जाएगा। हमारी ओर से चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी है। कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन किया है। चेयरमैन की कुर्सी पर कांग्रेस का ही कब्जा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed