{"_id":"67460b9916f3c965270e0e78","slug":"city-squares-illuminated-with-colorful-lights-rs-40-lakh-spent-lights-installed-on-more-than-10-squares-sirsa-news-c-128-1-svns1027-129179-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: रंगीन रोशनी से जगमग हुए शहर के चौक, 40 लाख रुपये का आया खर्च, 10 से ज्यादा चौकों पर लगाईं लाइट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: रंगीन रोशनी से जगमग हुए शहर के चौक, 40 लाख रुपये का आया खर्च, 10 से ज्यादा चौकों पर लगाईं लाइट्स
Tue, 26 Nov 2024 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
शहर के गोल डिग्गी चाैक पर लगी लाइट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर को खूबसूरत बनाने को लेकर नगर परिषद ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। शहर को जगमग बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए नगर परिषद ने सभी चौकों प लाइटें लगवाई हैं। इन लाइटों से रात के समय यह चौक आकर्षण का केंद्र बन गए हैं।
शहर के विभिन्न चौकों पर 40 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगाई गई हैं। शहर के चौक चौराहों को खूबसूरत बनाने को लेकर लंबे समय से शहरवासियों की मांग उठ रही थी। इसलिए प्रशासन की ओर से यह कदम उठाया गया है। हालांकि सिरसा के अलावा हिसार के अंदर पहले से रंगीन लाइट्स का प्रयोग चौक चौराहों को खूबसूरत बनाने को लेकर किया जाता रहा है।
पार्कों में लगेगी म्यूजिकल लाइट्स
चौक चौराहों पर रंगीन लाइट्स लगाने के साथ पार्कों में म्यूजिकल लाइट्स भी नगर परिषद लगाने की योजना बना रहा है। मौजूदा समय में शहर के पार्कों में आधुनिक लाइट लगाने का कार्य जारी है। ऐसे में उम्मीद है कि कुछ पार्क को पहले ट्रायल के तौर पर लिया जा सके।
विज्ञापन
--
कोटस
शहर के सभी चौक चौराहों पर रंगीन लाइट्स लगाई गई है। इससे शहर की सुंदरता बढ़ी है। - अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी