फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City Kirtan taken out with much fanfare across the city on the Prakash Utsav of Guru Nanak Devji

Sirsa News: गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव पर शहरभर में धूमधाम से निकाला नगर कीर्तन

Sun, 26 Nov 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 26 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
City Kirtan taken out with much fanfare across the city on the Prakash Utsav of Guru Nanak Devji
नगर कीर्तन में प्रसाद वितरित करते हुए।
सिरसा। गुरु नानक देवजी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर शहरभर में धूमधाम से रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें फूलों से सजी पालकी में गुरु ग्रंथ साहिब जी को विराजमान कर शहरभर में भ्रमण किया गया। पालकी के आगे- आगे पंज प्यारों ने अगुवाई की। वहीं गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको हैरान कर दिया।
विज्ञापन

शहर के रानियां चुंगी स्थित गुरुद्वारा चिल्ला साहिब की ओर से रविवार को नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें शहरभर के सिख समुदाय के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 10 बजे गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। वहीं करीब शाम 5 बजे वापस गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में नगर कीर्तन का समापन हुआ। नगर कीर्तन रानियां चुंगी स्थित चिल्ला साहेब से शुरू होगा, उसके बाद घंटा घर चौक के बाद नगर कीर्तन नोहरिया बाजार, भादरा बाजार, भगत सिंह चौक, रोड़ी बाजार, सदर बाजार से होता हुआ लालबत्ती चौक, गुरु गोबिंद सिंह चौक, अरोड़वंश चौक से होते हुए अनाजमंडी, शिव चौक, सुरतगढ़िया बाजार, घंटाघर चौक से होते हुए वापस गुरुद्वारा वापस पहुंचा। 27 नवंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक दिवान होगा। वहीं रात 9 बजे दिवान होगा।
विज्ञापन



पंज प्यारों ने की कीर्तन की अगुवाई
नगर कीर्तन में हजारों ने श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान फूलों से सजी पालकी में गुरुग्रंथ साहिब जी को विराज मान किया गया। जिसके अंदर एक पाठी को भी बिठाया गया। जो निरंतर दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद देते रहे। वहीं गुरु ग्रंथ साहिब जी के दर्शन करने के लिए हजारों लोगों लाइनों में लगे और दर्शन किए। कीर्तन के दौरान पालकी अगुवाई पंज प्यारों ने की। जो नगर कीर्तन में पूरे रास्ते पालकी के आगे-आगे चले। वहीं महिलाओं, युवतियों, बच्चों, पुरूषों ने पालकी के आगे-आगे झाड़ू लगाकर और पानी का छिड़काव करके पालकी को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




जगह-जगह श्रद्धालुओं ने लगाए लंगर
नगर कीर्तन के दौरान शहरवासियों ने कीर्तन का धूमधाम से स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन के लिए स्वागत के लिए जगह-जगह पर लंगर लगाए हुए थे। जिसमें श्रद्धालुओं ने ब्रेड, पकौड़ा, चाय, फल व अन्य सामान का लंगर लगाया। वहीं नगर कीर्तन के स्वागत के लिए शहरवासियों ने नगर कीर्तन और श्रद्धालुओं पर फूलाें की वर्षा भी की।



गतका पार्टियों ने दिखाए करतब
नगर कीर्तन के दौरान गुरुद्वारा चिल्ला साहेब की ओर से बाहर गतका पार्टियों को बुलाया गया। गतका पार्टी ने नगर कीर्तन के दौरान हैरतअंगेज करतब दिखाकर सबको हैरान कर दिया। इस दौरान महिलाओं और छोटे- छोटे बच्चों ने भी करतब दिखाएं। गतका पार्टी ने तलवार, भाला, डंडों की सहायता से करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed