{"_id":"6144df328ebc3eb7827ae054","slug":"city-council-team-attacked-for-cleaning-and-inspecting-street-lights-escaped-and-saved-lives-sirsa-news-hsr6119922151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई और स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण करती नगर परिषद की टीम पर हमला, भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई और स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण करती नगर परिषद की टीम पर हमला, भागकर बचाई जान
विज्ञापन
बेगू रोड पर नगर परिषद टीम पर हमले की घटना का सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के बेगू रोड पर रात्रि के समय सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट का निरीक्षण करने के लिए निकली नगर परिषद अधिकारियों की टीम पर हमला हो गया। अज्ञात गाड़ी चालक ने ना केवल सरकारी गाड़ी को टक्कर मारी बल्कि उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया। नप टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने इस संबंध में 8-10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में रात्रि के समय दौरा करके सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की स्थिति पर निरीक्षण करें। पता करें कि कहां-कहां कैसी स्थिति है। इसके लिए सफाई निरीक्षक धर्मेंद्र फौजी, जेई राकेश कुमार, राजेश कुमार के अलावा मनोज भी शामिल थे। ये टीम 14 सितंबर मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे शहर के बेगू रोड स्थित शाह सतनाम सिंह चौक के पास निरीक्षण कर रही थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक कार चालक ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार उसे रोका गया तो पता चला कि चालक ने नशा किया हुआ है। इस दौरान उनकी चालक से बहस हो गई। आरोप है कि मामला बिगड़ने पर कार चालक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया और नप टीम पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं कार दौड़ाकर नप टीम अधिकारियों को कुचलने का भी प्रयास किया। उन्होंने भागकर जान बचाई और 112 हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देकर पुलिस बुलाई। पुलिस के आने के बाद आरोपी फरार हो गए।
रात को चलाया जाता है सफाई अभियान
नगर परिषद के पास स्वीपिंग मशीन है जो रात के समय मुख्य मार्गों पर सफाई करती है। इस मशीन की निगरानी के लिए नप अधिकारियों को निरीक्षण करना पड़ता है और मशीन के साथ चलना पड़ता है। इसके अलावा शहर में स्ट्रीट लाइट संबंधी शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए नप टीम रात्रि के समय दौरा करके ग्राउंड रियलिटी जान रही थी कि आखिर किस एरिया में कितनी स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू
घटना के अगले दिन टीम सदस्यों ने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक को घटनाक्रम के बारे में बताया। इस पर कार्यकारी अधिकारी ने पुलिस को शिकायत भेजकर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि नप टीम सतनाम चौक से गोल डिग्गी की तरफ निरीक्षण कर रही थी। उस दौरान रात करीब 11 बजे एक गाड़ी ब्रेजा जिसका नंबर एच.आर.-24 जेड-5070 ने पीछे से टीम की गाड़ी नंबर एच.आर.-24एए-2429 को टक्कर मारी। इस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर 8-10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें सरकारी काम में बाधा डालने, हमला करने की धाराएं जोड़ी गई हैं।
हमारी टीम रात्रि के समय सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई और गाड़ी को टक्कर मारकर हमला भी किया। इस पर पुलिस को शिकायत दी गई है।
- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।