{"_id":"6671d3ad9ca222dfa20fcb4d","slug":"city-council-removed-encroachment-from-markets-imposed-fine-sirsa-news-c-128-1-svns1027-121377-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नगर परिषद ने बाजारों से हटाया अतिक्रमण, लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नगर परिषद ने बाजारों से हटाया अतिक्रमण, लगाया जुर्माना
Wed, 19 Jun 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
शहर के मीना बाजार में से अतिक्रमण हटाते हुए नगर परिषद के कर्मी।
सिरसा। नगर परिषद प्रशासन ने मंगलवार को युद्धस्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिसको लेकर पहले ही नगर परिषद के अधिकारी लोगों को जागरूक कर चुके थे। वहीं सामान वापस लेने के लिए आने वाले लोगों से नगर परिषद प्रशासन की ओर से जुर्माना वसूला गया और उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा अतिक्रमण करते हुए पाए जाते हैं तो उनका सामान जब्त किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार चार हजार रुपये जुर्माना किया गया है। सीएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद की ओर से कई बार अभियान चलाकर दुकानदारों, रेहड़ी फडी वालों को समझाया गया लेकिन दुकानदार व रेहड़ी फडी वाले मानते नहीं है। इसलिए अब निरंतर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
-- -
यहां पर चलाया अभियान
- सरकूलर रोड
- गीता भवन वाली गली
- पालिका बाजार
- जनता भवन रोड
- सागवान चौक
- हिसारिया बाजार
- रोडी बाजार
- मीना बाजार
-- -
अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सामान सड़कों पर लगाकर अतिक्रमण करने वालों को जुर्माना किया जाएगा। लोगों से अपील है कि बाजारों में अतिक्रमण न करें।-- -अतर सिंह खनगवाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार चार हजार रुपये जुर्माना किया गया है। सीएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि नगर परिषद की ओर से कई बार अभियान चलाकर दुकानदारों, रेहड़ी फडी वालों को समझाया गया लेकिन दुकानदार व रेहड़ी फडी वाले मानते नहीं है। इसलिए अब निरंतर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
यहां पर चलाया अभियान
- सरकूलर रोड
- गीता भवन वाली गली
- पालिका बाजार
- जनता भवन रोड
- सागवान चौक
- हिसारिया बाजार
- रोडी बाजार
- मीना बाजार
अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। सामान सड़कों पर लगाकर अतिक्रमण करने वालों को जुर्माना किया जाएगा। लोगों से अपील है कि बाजारों में अतिक्रमण न करें।
विज्ञापन