फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Citizens should cooperate in cleaning urban areas

Sirsa News: शहरी क्षेत्रों को साफ करने में नागरिक करें सहयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Citizens should cooperate in cleaning urban areas
सिरसा। शहर में सफाई करते हुए सफाई कर्मचारी। सूचना विभाग
सिरसा। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिले के शहरी क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। नगर परिषद सिरसा व डबवाली और नगर पालिका ऐलनाबाद, कालांवाली और रानियां में बाजारों, कॉलोनियों और वार्डों की सफाई प्रतिदिन की जा रही है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रह, पानी निकासी और कचरा प्लांट में निस्तारण की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नगर परिषद व नगर पालिकाओं की टीमें बाजारों में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग रखने, डस्टबिन का उपयोग करने और खुले में कचरा न फेंकने के लिए जागरूक कर रही हैं। अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें और खुले में कचरा न फैलाएं।
विज्ञापन


सभी दुकानदार और आमजन घरों व दुकानों के बाहर अतिक्रमण न करें और कचरा केवल नगर परिषद, नगर पालिका के वाहनों में ही डालें। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन से कई घातक बीमारियां होती हैं और पशुओं के जीवन को भी खतरा होता है, साथ ही नाले-नालियां जाम होने का सबसे बड़ा कारण भी यही है। इसीलिए नागरिक पॉलिथीन के लिफाफे के बजाय कपड़े के थैले का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर करेंगे जागरूक

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत नेहरू युवा केंद्र के वॉलंटियर के साथ बैठक की गई। बैठक में उन्हें सिरसा शहर के प्रत्येक वार्ड में पार्षद की मदद से स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ट्रेनिंग दी गई। ये वॉलंटियर प्रत्येक वार्ड में मार्केट एरिया में आमजन को जागरूक करेंगे।




रानियां में उपलब्ध करवाए गए डस्टबिन



सिविल अस्पताल रानियां में अस्पताल प्रबंधन से मुलाकात कर अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विमर्श किया गया। इसके साथ ही सफाई अभियान चलाया गया व सिविल अस्पताल रानियां को डस्टबिन भी उपलब्ध कराए गए। साथ ही तहसील कार्यालय रानियां में स्वच्छता के मद्देनजर बैठक का आयोजन किया गया व तहसील कार्यालय में डस्टबिन भी उपलब्ध कराए गए। मार्केट कमेटी रानियां में सचिव सुरेंद्र कुमार से स्वच्छ हरियाणा कार्यक्रम के लिए चर्चा की गई और मार्केट कमेटी के लिए डस्टबिन भी उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां में अभियान के बारे में जागरूक किया गया और विद्यालय परिसर के लिए डस्टबिन उपलब्ध करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed