फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Citizens have to understand their responsibility to eliminate drug addiction from the society - Superintendent of Police

Sirsa News: समाज से नशा को खत्म करने के लिए नागरिकों को समझनी होगी अपनी जिम्मेदारी - पुलिस अधीक्षक

Sat, 26 Aug 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Citizens have to understand their responsibility to eliminate drug addiction from the society - Superintendent of Police
पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में पुलिस पब्लिक बैठक को संबो​धित करते पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण।
सिरसा। पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में पुलिस पब्लिक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस और आमजन के बेहतर समन्वय से ही अपराध एवं अपराधियों तथा गैरकानूनी धंधा करने वालों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है। समाज से नशा को खत्म करने के लिए नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता एक दूसरे के पूरक हैं। इसलिए किसी भी अभियान की शत-प्रतिशत सहयोग के लिए जनसहयोग अति आवश्यक है। इसलिए आमजन अपराध व अपराधियों तथा गैरकानूनी धंधा करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। पुलिस की समाज में अहम भूमिका है। इसलिए पुलिस की कार्यप्रणाली से आम आदमी का जीवन जुड़ा होता है। ऐसे में आमजन को पुलिस से अपेक्षाएं बढ़ रही है। पुलिस अधीक्षक ने आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस और पब्लिक के बेहतर समन्वय से ही एक बेहतर समाज स्थापना की जा सकती है । समाज में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए पुलिस दिन-रात कार्य कर रही। इसलिए पुलिस और पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समाज को एक नई दिशा में ले जाया जाए।
विज्ञापन



गांव पंचायती स्तर पर सुलझाएं झगड़े- पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कमेटी के सदस्य शहर व गांव में होने वाले मनमुटाव के छोटे-मोटे झगड़ों को पंचायती स्तर पर ही निपटाने का प्रयास करें, जिससे शहर और गांव में आपसी भाईचारा मजबूत होगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी लोगों से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने में सहयोग देने की भी अपील की। बैठक में मौजूद व्यक्तियों ने पुलिस अधीक्षक को विश्वास दिलाया कि वे जिला पुलिस के साथ पूरा तालमेल रखेंगे। इस अवसर पर डीएसपी जगत सिंह, सुरक्षा शाखा इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए काफी संख्या में कमेटी के सदस्य मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed