{"_id":"664e41d01a3a3044540a0daf","slug":"citizens-and-workers-yearning-for-water-in-the-sub-divisional-office-in-the-scorching-heat-sirsa-news-c-128-1-slko1008-120121-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भयंकर गर्मी में उपमंडल कार्यालय में पानी के लिए तरस रहे नागरिक और कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भयंकर गर्मी में उपमंडल कार्यालय में पानी के लिए तरस रहे नागरिक और कर्मी
Thu, 23 May 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 23 May 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
कालांवाली। भले ही उपमंडल प्रशासन शहर व गांवों में बेहतर सुविधाओं का दावा कर रहा हो। लेकिन असल में उपमंडल कार्यालय में ही अव्यवस्थाओं की भरमार है। जिससे उपमंडल कार्यालय व तहसील कार्यालय में काम करवाने आ रहे शहर कालांवाली व करीब 66 गांवों के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आमजन का कहना है कि वह उक्त समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
उपमंडलवासी कुलदीप सिंह, बिंदर सिंह, जगविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हन्नी ने बताया कि उपमंडल कार्यालय में भयंकर गर्मी में पीने के लिए पानी तक नहीं है। पानी की कमी के अलावा कार्यालय के मेन गेट पर सड़क भी उखड़ी हुई है। जिससे लोगों खासकर बुजुर्गों व महिलाओं के गिरने का भय बना रहता है। कार्यालय के गेट के आगे हमेशा गलत तरीके से अनेक वाहन खड़े रहते हैं और जाम की स्थिति बनी रहती है।
कार्यालय के गेट के आगे हमेशा गंदगी के ढेर लगे रहते है और वातावरण दूषित हो रहा है। कार्यालय में बने शौचालयों में हमेशा नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी फैली रहती है। कार्यालय का जनरेटर खराब होने के कारण भी कई घंटे लाइट ना आने से सारे काम बाधित रहते हैं। कार्यालय में आमजन के लिए बैठने के लिए कोई बेहतर सुविधा नहीं है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से ठंडे पेयजल, बैठने, शौचालयों सहित कई प्रकार की सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कार्यालय में रोजाना सैंकड़ों लोग पहुंचते हैं काम करवाने
जानकारी के अनुसार उपमंडल कार्यालय व तहसील कार्यालय दोनों अस्थायी तौर पर ट्रस्ट के भवन में चल रहे हैं। कार्यालय में रोजाना सैंकड़ों लोग ड्राइविंग संबंधी कार्य, जमीन संबंधी कार्य करवाने, जन्म व मृत्यु संबंधी कार्य व वाहन रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्य आदि करवाने के लिए आते हैं।

भवन में लगे चार वाटर कूलर में से तीन खराब
उपमंडल कार्यालय के गेटों पर दो वाटर कूलर लगे हुए हैं। इसके अलावा कार्यालय के बाहर एक वाटर कूलर ट्रस्ट का लगाया हुआ है और एक बार एसोसिएशन के द्वारा लगाया वाटर कूलर है। जिनमें से बार एसोसिएशन के द्वारा लगाए वाटर कूलर के अलावा तीनों वाटर कूलर खराब हैं। आमजन भयंकर गर्मी में पानी के लिए तरस रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वाटर कूलर दो-तीन पहले ही सही करवाए है। यदि ऐसी कोई दिक्कत है तो आज की सही करवा देते हैं। शौचालय का गेट बाहर निकालने से शायद अब सही व्यवस्था है। फिर भी सभी समस्याओं की जांच कर ठीक करवा दिया जाएगा।-- -- -- -सुरेश रविश, एसडीएम कालांवाली ।
विज्ञापन
उपमंडलवासी कुलदीप सिंह, बिंदर सिंह, जगविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हन्नी ने बताया कि उपमंडल कार्यालय में भयंकर गर्मी में पीने के लिए पानी तक नहीं है। पानी की कमी के अलावा कार्यालय के मेन गेट पर सड़क भी उखड़ी हुई है। जिससे लोगों खासकर बुजुर्गों व महिलाओं के गिरने का भय बना रहता है। कार्यालय के गेट के आगे हमेशा गलत तरीके से अनेक वाहन खड़े रहते हैं और जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
कार्यालय के गेट के आगे हमेशा गंदगी के ढेर लगे रहते है और वातावरण दूषित हो रहा है। कार्यालय में बने शौचालयों में हमेशा नियमित सफाई न होने के कारण गंदगी फैली रहती है। कार्यालय का जनरेटर खराब होने के कारण भी कई घंटे लाइट ना आने से सारे काम बाधित रहते हैं। कार्यालय में आमजन के लिए बैठने के लिए कोई बेहतर सुविधा नहीं है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से ठंडे पेयजल, बैठने, शौचालयों सहित कई प्रकार की सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
कार्यालय में रोजाना सैंकड़ों लोग पहुंचते हैं काम करवाने
जानकारी के अनुसार उपमंडल कार्यालय व तहसील कार्यालय दोनों अस्थायी तौर पर ट्रस्ट के भवन में चल रहे हैं। कार्यालय में रोजाना सैंकड़ों लोग ड्राइविंग संबंधी कार्य, जमीन संबंधी कार्य करवाने, जन्म व मृत्यु संबंधी कार्य व वाहन रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्य आदि करवाने के लिए आते हैं।
भवन में लगे चार वाटर कूलर में से तीन खराब
उपमंडल कार्यालय के गेटों पर दो वाटर कूलर लगे हुए हैं। इसके अलावा कार्यालय के बाहर एक वाटर कूलर ट्रस्ट का लगाया हुआ है और एक बार एसोसिएशन के द्वारा लगाया वाटर कूलर है। जिनमें से बार एसोसिएशन के द्वारा लगाए वाटर कूलर के अलावा तीनों वाटर कूलर खराब हैं। आमजन भयंकर गर्मी में पानी के लिए तरस रहा है।
वाटर कूलर दो-तीन पहले ही सही करवाए है। यदि ऐसी कोई दिक्कत है तो आज की सही करवा देते हैं। शौचालय का गेट बाहर निकालने से शायद अब सही व्यवस्था है। फिर भी सभी समस्याओं की जांच कर ठीक करवा दिया जाएगा।