फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CIA staff Dabwali caught three accused of robbery, the money was not for fueling the car, food, drinks and drugs, so the bus operator was robbed.

Sirsa News: सीआईए स्टाफ डबवाली ने पकड़े लूट के तीन आरोपी, कार में तेल डलवाने, खाने-पीने व नशा के लिए नहीं थे रुपये तो बस परिचालक का लूटा

Wed, 20 Nov 2024 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 20 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
CIA staff Dabwali caught three accused of robbery, the money was not for fueling the car, food, drinks and drugs, so the bus operator was robbed.
 डबवाली पुलिस अ​धीक्षक सिद्धांत जैन लूट के आरोपियों के साथ। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सीआईए स्टाफ डबवाली ने पंजाब रोडवेज बस के परिचालक से लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। आरोपियों की पहचान साहिल, मोहित उर्फ गोगा, हर्ष उर्फ ज्ञानी वासी वार्ड 6 सुंदरनगर मंडी डबवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि तीन नवंबर को पंजाब रोडवेज में परिचालक गुरलाल सिंह वासी गांव मटदादू ने शिकायत दी थी कि उसकी ड्यूटी मलेरकोटला से डबवाली रूट पर है। यह बस रात को डबवाली आकर ठहराव करती है। रविवार रात को बस डबवाली पहुंची तो वह ड्यूटी समाप्त करके रात करीब आठ बजे बाइक से अपने गांव आ रहा था। मसीता पावर हाउस के पास एक कार उसकी बाइक के आगे आकर रुकी। कार में से तीन नकाबपोश युवक नीचे उतरे और बैग छीनकर फरार हो गए। गुरलाल सिंह ने बताया कि बैग में टिकट के 1500 हजार रुपये, मशीन व मोबाइल फोन था। पुलिस ने कंडक्टर गुरलाल सिंह का बयान दर्ज करके अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले को सुलझाते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे नशे की पूर्ति व अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे। इस दिन भी उनको पंजाब जाना था। कार में तेल डलवाने, खाने-पीने व नशा-पूर्ति के लिए उनके पास रुपये नहीं थे। इसलिए उन्होंने साजिश रचते हुए बाइक सवार को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले भी उन्होंने गांव अबूबशहर के पास भी लूट की वारदात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपियों पर पहले से दर्ज है कई मामले
पुलिस ने बताया कि मोहित उर्फ गोगा पर आर्म्स एक्ट सहित पांच केस दर्ज हैं। आरोपी साहिल पर अपहरण करने, फिरौती मांगने सहित पांच मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी हर्ष उर्फ ज्ञानी पर अपहरण करने, फिरौती मांगने सहित तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed