फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Churning on holding elections of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee

Sirsa News: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव कराने पर मंथन

Mon, 28 Aug 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Churning on holding elections of Haryana Sikh Gurdwara Management Committee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव कराने की मांग को लेकर सोमवार को सिख समाज की शहर के दसवीं पातशाही गुरुद्वारा में पंचायत हुई। इसमें चुनाव को लेकर सदस्यों ने विचार रखे और पूर्व में बनी हुई कमेटी के सदस्यों पर निशाना साधा। पंचायत में सिख समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने जो कमेटी बनाई है, वह मर्यादा के तहत काम नहीं कर रही। बार-बार गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी के मामले सामने आ रहे हैं। सिख समाज गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। सिख संगत ने गुरुद्वारा पंजोखरा साहिब में हुई घटना की निंदा की।



पंचायत की अध्यक्षता करते हुए सिख समाज के प्रतिनिधि लखविंद्र सिंह औलख ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रबंधन सिख समाज की वोटों से चुने सदस्यों को देने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार एक सितंबर से प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए सिख समाज के वोट बनाएगी। उन्होंने कहा कि वोट बनाने की शर्त में 10 गुरुओं और 10 गुरुओं की ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब को समर्पित कर ही वोट बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी स्वतंत्र धार्मिक संस्था है, इसमें सरकार या किसी अन्य राजनीतिक पार्टी का किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


सिख संगत ने शहर में रोष मार्च निकाला

सिख संगत ने पंचायत के बाद गुरुद्वारा साहिब से लेकर बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक तक रोष मार्च निकाला। सिख संगत ने अपनी मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इसके साथ ही एलान किया गया कि तीन सितंबर को कैथल में सिख महापंचायत की जाएगी और विशाल रोष मार्च भी निकाला जाएगा। इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों में क्रमवार पंचायतें होंगी और रोष मार्च निकाला जाएगा। इस अवसर पर बाबा प्रीतम सिंह मलड़ी, जगदीप सिंह औलख करनाल, अमरजीत सिंह अंबाला, अमृतपाल सिंह करनाल, जसबीर सिंह, बलजिंदर सिंह अंबाला, सुखविंदर सिंह असंध, साहब सिंह संधू, सुखबीर सिंह, हर्षदीप सिंह हिसार, नछत्तर सिंह झोरड़ रोही, शरणजीत सिंह, रविंद्र सिंह फतेहाबाद, अजीत पाल सिंह, गगनदीप सिंह निम्नाबाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स

बलजीत सिंह दादूवाल पर कटाक्ष करने पर दो पक्षों में धक्कामुक्की



पंचायत में संबोधन के दौरान एक सिख प्रतिनिधि ने बलजीत सिंह दादूवाल पर कटाक्ष कर दिया। इससे पंडाल में बैठा एक युवक रोष में आ गया। यहां पर उसने दादूवाल के खिलाफ बोलने पर रोष प्रकट किया और कहा कि बार-बार किस कारण उनकी निंदा की जा रही है। इसके कारण दोनों पक्षों में धक्कामुक्की भी हो गई। सदस्यों ने उन्हें पकड़ लिया और गुरुद्वारा से बाहर ले आए। इसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed