फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   chlorine gas leaked from trap house, crop destroyed

घुंकावाली जलघर से लीक हुई क्लोरिन गैस, फसल नष्ट

Sun, 12 Apr 2020 09:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
chlorine gas leaked from trap house, crop destroyed
खराब हुई फसल दिखाता किसान। - फोटो : Sirsa
घुंकावाली जलघर से लीक हुआ क्लोरिन गैस, फसल नष्ट
विज्ञापन

गांव घुंकावाली के जलघर में वॉटर सप्लाई के तहत लगाया गया क्लोरिन गैस का सिलिंडर लीक होने से एक किसान का फसल खराब हो गया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।
किसान गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उसने जलघर के निकट गांव के सुखजीत सिंह नामक व्यक्ति की जमीन ठेके पर लेकर काश्त कर रखी है। कुछ भूमि में उसने सब्जियां उगा रखी हैं। बीते दिन जब वह खेत में चारा लेने के लिए पहुंचा तो देखा कि हरे चारे के साथ-साथ चने, प्याज और सब्जियों की बेलें झुलसी अवस्था में थी। जांच पड़ताल करने पर सामने आया कि रात के समय जलघर में वॉटर सप्लाई के साथ मिक्स की जाने वाली क्लोरिन गैस का सिलिंडर लीक हुआ था। जब जल घर में जाकर देखा तो पाया कि फसल के साथ-साथ पेड़-पौधे भी झुलसी हुई अवस्था में थे। जिसके बाद उसने जलघर के कर्मचारियों से पूछा तो उन्होंने इस बारे कोई जानकारी होने से इंकार कर दिया। किसान गुरविंद्र सिंह ने बताया कि उसने इस बारे क्लोरिन गैस सिलिंडर लगाने वाली कंपनी के पंचकूला मुख्यालय के अधिकारी से बात की तो उसने बनवाला से सिलिंडर लगाने वाले एक कर्मचारी को मौके पर भेजा। जिसके बाद उसने स्थिति देखकर अधिकारियों को अवगत करवाया। किसान ने बताया कि जो सिलिंडर लीक हुआ है वो पहले से चल रहे सिलिंडर के पास रखा हुआ था जिसे अभी तक सप्लाई पर नहीं लगाया गया था। किसान के मुताबिक नया सिलिंडर लीक होकर पूरा खाली हो गया। सिलिंडर में 100 किलोग्राम क्लोरिन गैस थी।
विज्ञापन

सोचा था सब्जियों से घर का खर्च निकला रहेगा
किसान गुरविंद्र सिंह के अनुसार उसने उसके खेत में करीब डेढ़ कैनाल प्याज की फसल, करीब दो कैनाल हरे चने और आधे कैनाल में सब्जियों की बेलों के अलावा एक कैनाल में पशुओं के लिए हरा चारा भी बोया था। जो क्लोरिन गैस की चपेट मेें आने से झुलस गया। किसान के खेत में स्थिति ये है कि धूप पड़ने के साथ फसलों की स्थिति और भी खराब हो रही है। किसान ने बताया कि चारा नष्ट होने से न केवल पशुओं के समक्ष भी चारे का संकट पैदा हो गया है, अपितु उसे फसलों के रूप में करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवाते हुए भरपाई की मांग की है। उसने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर उसके नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो वह न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों की भी तबीयत बिगड़ी
किसान सुखजीत सिंह के खेत में गेहूं कटाई के लिए कुछ मजदूर महिलाएं जब जल घर से होकर गुजरी तो उन्हें घबराहट होने के साथ-साथ उल्टियां शुरू हो गई। जिसके बाद अन्य लोगों में भय का माहौल व्याप्त हो गया। महिलाओं का खेत में ही उपचार करवाया गया। तबीयत बिगड़ने के चलते उक्त महिलाएं पूरा दिन कटान नहीं कर पाई। किसान सुखजीत सिंह ने बताया कि संबंधित कंपनी के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से न केवल किसान को नुकसान झेलना पड़ा अपितु कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी।

गैस सिलिंडर लगाने का कार्य एक कंपनी के पास है। फिर भी लीकेज की सूचना मिली तो हमने कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया था। मैंने जेई को मौके पर स्थिति देखने के लिए भेजा है। किसान के नुकसान की रिपोर्ट अपने उच्चाधिकारियों के अलावा संबंधित कंपनी को भी भेजी जाएगी। किसान के नुकसान की भरपाई की कोशिश की जाएगी।
- एसपी जैन, एसडीओ (जन-स्वास्थय विभाग)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed