फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Children became Sarpanch problems kept coming and solutions were found in a jiffy.

Sirsa News: बच्चे बने सरंपच...समस्याएं आती गईं चुटकियों में ही निकाल दिया समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Children became Sarpanch problems kept coming and solutions were found in a jiffy.
चोपटा।गांव भड़ोलियावाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय ग्राम पंचायत के द
चोपटा। गांव भड़ोलियावाली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को जिलास्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9वीं और 11वीं के लगभग 50 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम सचिव, सरपंच, पंच, नंबरदार, चौकीदार, विभिन्न विभागों के अधिकारी व ग्राम सभा के सदस्यों की भूमिकाएं निभाते हुए ग्राम सभा का मंचन किया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत यह ग्राम सभा ग्रामीण प्रशासन की वास्तविक कार्यप्रणाली का सशक्त उदाहरण बनी। इसमें गांव की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान पर गंभीर चर्चा की गई। ग्राम सभा के दौरान गांव में खेल स्टेडियम और महिला कोच की आवश्यकता, गोशाला निर्माण, स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए।
विज्ञापन


सभी विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और अंततः आम सहमति से निर्णय लिए गए। इस प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक निर्णय लेने, संवाद, समन्वय और सहभागिता की अहमियत को व्यावहारिक रूप से समझा। इस प्रतियोगिता की तैयारी विद्यालय के राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता हरदेव सिंह और अर्थशास्त्र प्रवक्ता विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), गुरुग्राम के सौजन्य से आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, पंचायत व्यवस्था और ग्राम प्रशासन की जमीनी प्रक्रियाओं से परिचित करवाना रहा। इस मौके पर सरपंच गुरप्रीत सिंह, पंच बूटा सिंह, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष छिद्रपाल, प्रवक्ता हरीश मित्तल, जशन दीप, कुलविंदर, गीता देवी, मंजू देवी, मनिंदर व अन्य मौजूद रहे।

----------------

छात्रा दिया कुमारी ने सरपंच की भूमिका निभाई

विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत की संरचना, अधिकार, कर्तव्य और ग्राम सभा की भूमिका के बारे में पहले से ही प्रशिक्षण दिया गया था। इसका प्रभाव मंचन के दौरान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम में छात्रा दिया कुमारी ने सरपंच की भूमिका निभाकर अपने नेतृत्व कौशल का परिचय दिया, जबकि सिमरन ने ग्राम सचिव की भूमिका अदा करते हुए कार्यवाही संचालन और प्रस्तावों के प्रस्तुतीकरण में दक्षता दिखाई। अन्य विद्यार्थियों ने भी पंच, अधिकारी और ग्राम सभा सदस्यों की भूमिकाओं को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निभाया।


------------------

विद्यार्थियों ने जानी लोकतंत्र की जमीनी हकीकत

प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक के रूप में राजनीति विज्ञान प्रवक्ता जगदीश चंद्र बराच उपस्थित रहे, जबकि निर्णायक मंडल में राजनीतिक विज्ञान के प्रवक्ता हेमराज और प्रवक्ता सुरेश शर्मा शामिल रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों को सरपंच की भूमिका, अधिकारियों के साथ समन्वय, ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की ओर से उठाई जाने वाली समस्याओं और उनके समाधान की प्रक्रिया को समझने का अवसर मिलता है। इससे विद्यार्थियों में लोकतंत्र की जमीनी इकाई पंचायत की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed