फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Childhood on embers... relief shade for the elders, a gift of heat for the little ones, holidays announced in government schools, waiting at anganwadi centers

Sirsa News: अंगारों पर बचपन...बड़ों को राहत की छांव, नौनिहालों के हिस्से तपिश की सौगात, सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित, आंगनबाड़ी केंद्रों को इंतजार

Fri, 22 May 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 22 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Childhood on embers... relief shade for the elders, a gift of heat for the little ones, holidays announced in government schools, waiting at anganwadi centers
सिरसा के आंगनबाड़ी केंद्र में खेलते बच्चे। 
सिरसा। लू और बढ़ते तापमान के बीच सरकारी स्कूलों में छुट्टियां 25 मई से घोषित कर दी गई हैं लेकिन आंगनबाड़ी केंद्रों और प्ले स्कूलों के लिए अभी तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे छोटे बच्चों और आंगनबाड़ी कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों की उम्र स्कूल जाने वाले बच्चों से काफी कम होती है बावजूद इसके उन्हें तेज गर्मी में केंद्रों तक पहुंचना पड़ रहा है। जिले के अधिकतर आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। कई केंद्र एक-दो कमरों में संचालित हो रहे हैं और इनमें कूलर तक की सुविधा नहीं है। बच्चों को पंखों में रखा जाता है जिससे डीहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। कुछ केंद्रों में बिजली की सुविधा तक नहीं है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार तापमान बढ़ने से केंद्रों में आने वाले बच्चों की संख्या घट गई है। छोटे बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। सुबह 8:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक खुले रहने वाले केंद्रों में दोपहर की गर्म हवाओं से बच्चों को बचाना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।
विज्ञापन

छुट्टियां बढ़ाने की मांग : आंगनबाड़ी केंद्रों में सामान्यतः 1 जून से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहता है। इस बार अभिभावकों का कहना है कि जब स्कूलों की छुट्टियां पहले ही घोषित हो चुकी हैं तो आंगनबाड़ी केंद्रों में भी तुरंत अवकाश दिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि छोटे बच्चों पर गर्मी का प्रभाव अधिक होता है और उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed