{"_id":"67a25963bbe57ec0620df85a","slug":"child-switching-case-hospital-management-will-correspond-with-police-for-dna-test-of-newborn-sirsa-news-c-128-1-slko1008-132664-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा बदलने का मामला : नवजात के डीएनए टेस्ट के लिए पुलिस से पत्राचार करेगा अस्पताल प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा बदलने का मामला : नवजात के डीएनए टेस्ट के लिए पुलिस से पत्राचार करेगा अस्पताल प्रबंधन
Tue, 04 Feb 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल में 29 जनवरी को बच्चा बदलने का मामला सामने आया था। इस मामले में अब अस्पताल प्रबंधन जिला पुलिस को इस मामले में नवजात का डीएनए करवाने के लिए पत्राचार करवाएगा। पत्राचार के बाद पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी और नवजात की डीएनए जांच करवाएगी।
इस मामले में मंगलवार को परिजनों ने पुलिस को कोई लिखित में शिकायत नहीं दी है। इसके चलते कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। शिकायत दर्ज किए बिना डीएनए की प्रक्रिया को अमल में नहीं लाया जा सकता है।
इसलिए पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में जांच कर रहे नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डाॅ. आरके दहिया ने बताया कि नवजात के डीएनए करवाने को लेकर बुधवार को जिला पुलिस प्रशासन को इस मामले के बारे में लिखित में अस्पताल प्रबंधन की ओर से पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
बता दें िक खैरपुर निवासी महिला तनु की 29 जनवरी को सिविल अस्पताल की एमसीएच विंग में सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। नवजात के परिजनों का आरोप था कि डिलीवरी होने के बाद पांच घंटे तक वहां कार्यरत स्टाफ ने उन्हें बच्चे के बारे में कोई सूचना नहीं दी।
पांच घंटे बाद नर्सरी से बच्चे को भेजने बारे में जानकारी दी गई। परिजनों ने सीएमओ को लिखित शिकायत देकर बच्चा बदलने का शक जाहिर किया था।