फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Chief Minister Udnadaste destroyed a quintal of spoiled sweets

मुख्यमंत्री उड्नदस्ते ने एक क्विंटल खराब मिठाई कराया नष्ट

Tue, 10 Nov 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Udnadaste destroyed a quintal of spoiled sweets
मिठाई नष्ट करते हुए कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
त्योहारी सीजन के चलते मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व फूड एंड सेफ्टी विभाग ने शहर के दो स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान रंगड़ी रोड स्थित तेल गोदाम व कंगनपुरा रोड़ स्थित राम गली में श्री राधे रसगुल्ला प्लांट से सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजे जाएंगे। साथ ही रसगुल्ला फैक्टरी से खराब मिले एक क्विंटल मिठाईयों को नष्ट करा दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर के रंगड़ी रोड स्थित कोमल ब्रांड गोदाम में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व फूड एंड सेफ्टी विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार दोपहर छापा मारा। टीम को रंगड़ी रोड पर स्थित कोमल ब्रांड के गोदाम से करीब 2300 लीटर सरसों के तेल का स्टॉक मिला। जहां से विभागीय टीम ने दो सैंपल लिए। उक्त फर्म शंकरलाल एंड राधेश्याम के नाम से है, यहां करीब दो घंटे तक जांच की गई। वहीं दोपहर तीन बजे शहर के कंगनपुर रोड़ स्थित राम गली में चल रही श्री राधे रसगुल्ला फैक्टरी में छापा मारा, यहां से टीम को तीन क्विंटल रसगुल्ला, दो क्विंटल गुलाब जामुन व एक क्विंटल मावा मिला। सभी के सैंपल लिए गए और करीब एक क्विंटल मिठाई में कीड़े, मक्खी व मच्छर मरे हुए मिले। टीम ने करीब एक क्विंटल रसगुल्ले और गुलाब जामुन को जमीन में दबाकर नष्ट किया।
विज्ञापन

कोट्स
हमें गुप्त सूचना मिली की शहर के इन दोनों स्थानों पर मिलने वाली खाद्य वस्तुएं सही नहीं है। इसी के आधार पर रंगड़ी रोड़ स्थित सरसों तेल गोदाम व सिरसा के कंगनपुर रोड़ स्थित रसगुल्ला फैक्टरी में जांच की गई। जांच के दौरान काफी खामियां मिली है। तेल के सैंपल लिए गए है। वहीं रसगुल्ला फैक्टरी से सैंपल लिए गए और मिठाईयों में मक्खी, कीड़े व मच्छर होने के कारण ये स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं थे। जिन्हें जमीन में नष्ट कर दिया है। श्री राधा रसगुल्ला फैक्टरी फर्म कार्तिक के नाम है तो वहीं तेल गोदाम फर्म शंकरलाल व राधेश्याम के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अरविंदजी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग।
कॉट्स
तेल गोदाम में कार्रवाई के दौरान 2300 लीटर सरसों तेल का स्टॉक मिला तो वहीं रसगुल्ला फैक्टरी से 3 क्विंटल रसगुल्ला, 2 क्विंटल गुलाब जामुन व एक क्विंटल मावा मिला है। इन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
-राजेश कुमार, एएसआई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम व फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते हुए।

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम व फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी कार्रवाई करते हुए।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed